Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित
    • प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत
    • बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप
    • पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी
    • शादी के चार महीने बाद पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार
    • आंगनबाड़ी पोषण सामग्री के सेंट्रल गोदाम पर डीएम का औचक निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
    • 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
    • थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    Saturday, March 7
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»रेल बजट से उत्तराखंड को मिलेंगे 4,641 करोड़, 49 किमी रेलवे ट्रैक पर मिलेगा कवच

    रेल बजट से उत्तराखंड को मिलेंगे 4,641 करोड़, 49 किमी रेलवे ट्रैक पर मिलेगा कवच

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    रेल बजट से उत्तराखंड को मिलेंगे 4,641 करोड़, 49 किमी रेलवे ट्रैक पर मिलेगा कवच

    उत्तराखंड को 2025-26 के बजट में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए बजट में 4,641 करोड़ का आवंटन हुआ है। इस बजट से उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा।

    देश के रेल बजट से उत्तराखंड को इस बार 4,641 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल प्रेसवार्ता कर राज्य को मिले बजट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में 15,000 किमी रेलवे ट्रैक को कवच मिलेगा, जिसमें उत्तराखंड का भी 49 किमी शामिल है। बजट से कई परियोजनाओं को गति मिलेगी।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीआईबी देहरादून में आयोजित वर्चुअल प्रेसवार्ता के माध्यम से रेलवे बजट की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को 2,52,000 करोड़ रुपये का बजट में आवंटन किया गया है। उत्तराखंड को 2025-26 के बजट में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए बजट में 4,641 करोड़ का आवंटन हुआ है। इस बजट से उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा। उत्तराखंड को हरियाणा (3,416 करोड़), हिमाचल (2,716 करोड़), दिल्ली (2,593 करोड़) से अधिक बजट मिला है।

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग का 49 फीसदी काम पूरा
    वैष्णव ने चारधाम के लिए केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस 125 किलोमीटर की परियोजना का 49 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इसकी कुल लागत 24,659 करोड़ है। उन्होंने बताया, प्रदेश में 27.5 किलोमीटर की देवबंद-रुड़की रेल लाइन का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, जिसकी कुल लागत 1,053 करोड़ रुपये है। 63 किलोमीटर की किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजना 228 करोड़ की लागत से बनेगी।
    11 स्टेशनों को बनाया जा रहा अमृत स्टेशन
    रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि 2014 से 2025 तक 69 किमी के नए रेल ट्रैक बिछे हैं। इस अवधि में 303 किमी की रेल लाइनों को इलेक्ट्रिफाइड किया गया है। 2009-14 के बीच ये आंकड़ा शून्य था। आज प्रदेश की हर रेलवे लाइन बिजलीयुक्त है। फिलहाल, राज्य में 216 किमी की तीन रेल परियोजनाओं (रेलवे ट्रैक) का काम चल रहा है, जिनकी लागत 25,941 करोड़ रुपये है। देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लाल कुआं जंक्शन, रामनगर, रुड़की और टनकपुर सहित 11 स्टेशनों को 147 करोड़ की लागत से अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
    उत्तराखंड में भी रेलवे को मिलेगा कवच
    रेलवे में सुरक्षा के दृष्टिगत कवच प्रणाली पर तेजी से काम हो रहा है। 15,000 किमी रेलवे ट्रैक को कवच से कवर किया जाना है। 12,000 लोगों को कवच का प्रशिक्षण दिया गया है। देश में 10,000 कोच पर एक साथ कवच का अभियान चल रहा है। उत्तराखंड में 49 किलोमीटर रूट के लिए कवच प्रणाली की संस्तुति है। यात्रियों के लिए स्टेशनों पर छह लिफ्ट, 14 एस्केलेटर्स (स्वचालित सीढ़ी) का निर्माण किया गया है। 31 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा राज्य में दो वंदे भारत ट्रेनें सफलतापूर्वक सेवाएं दे रही हैं।

    49 km armor on railway 641 crore railway budget track from Uttarakhand will get 4

    Related Posts

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    उत्तराखण्ड By hillwani

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    उत्तराखण्ड By hillwani

    बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के जंगलों में लगी आग, सेना शिविर सुरक्षित

    March 6, 2026

    प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक : डॉ. धन सिंह रावत

    March 6, 2026

    बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी ने मानसिक तनाव का किया खुलासा, माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

    March 6, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.