गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेलों पर आधारित उत्तराखंड की झांसी को देश में तीसरा स्थान मिला है। यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया था। यह ऐपण कला आज विश्व भर में प्रसिद्ध है । ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्ष घरों के प्रवेश द्वारों पर, फर्श और दीवारों पर बनती है। इसे बनाने के लिए चावल का आटा और गेरू का उपयोग किया जाता है। झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के शहर से खेलो एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया था। जैसे मसूरी और नैनीताल में हिल साइकलिंग, फूलों की घाटी और केदरकांठा की ट्रैकिंग, ऋषिकेश में योगा, औली में स्नो स्कीइंग, जिप लाइन एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को भी इसमें दर्शाया गया था।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
- बदरीनाथ सिंहद्वार फोटो विवाद पर बीकेटीसी अध्यक्ष सख्त, दिए सख्त निर्देश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग
- उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, चारधाम यात्रा सुचारू रखने को दिए जरूरी निर्देश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल पूरे, जनआशीर्वाद और पीएम के मार्गदर्शन को बताया विकास का आधार
- दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँः मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- मुख्यमंत्री से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा
- मुख्य सचिव ने NH-PWD रोड बॉटलनेक सुधार व ऋषिकेश-शिवपुरी बाईपास विस्तार के तत्काल कार्य के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।
- मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा।
Friday, July 4