Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
    • होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
    • क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ
    • मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी
    • मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स
    • उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया
    • इन्वेस्टर समिट के एमओयू और ग्राउंडिंग पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक
    • धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान ,उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखण्ड मुख्य सचिव ने दिल्ली में केंद्र से की महत्वपूर्ण बैठकों में राज्य हितों पर गहन चर्चा

    उत्तराखण्ड मुख्य सचिव ने दिल्ली में केंद्र से की महत्वपूर्ण बैठकों में राज्य हितों पर गहन चर्चा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, गृह मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिवों के साथ राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।
    मुख्य सचिव ने  आनन्द बर्द्धन केन्द्रीय पर्यटन सचिव सुश्री वी. विद्यावती से मुलाकात कर उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने, शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने, स्थानीय एवं धार्मिक पर्यटन का विस्तार करने तथा स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ है और केंद्र सरकार के सहयोग से इसके नए अवसरों का व्यापक विकास संभव है।
    केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव श्री एस. कृष्णन से भेंट के दौरान मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने देहरादून स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत उत्तराखण्ड को संभावित सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने तथा आईटी और आईटीईएस क्षेत्रों में राज्य की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।
    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से मुलाकात में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सीमांत क्षेत्रों में बॉर्डर एरिया टूरिज्म को बढ़ावा देने और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि भारतीय सेना और आईटीबीपी द्वारा राज्य के स्थानीय खाद्य उत्पादों की खरीद में वृद्धि की जाए, जिससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ने के साथ ही सैनिकों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। उन्होंने ऑपरेशन सद्भावना में स्थानीय प्रशासन एवं जनसहभागिता को और मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया।
    केन्द्रीय जल शक्ति सचिव श्री वी. एल. कांता राव के साथ बैठक में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने राज्य में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित स्वीकृति प्रदान करने, नदियों के परस्पर संयोजन की परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने तथा लखवाड़ परियोजना के लंबित कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया।
    केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन से भेंट के दौरान मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के लिए उच्चस्तरीय सलाहकार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने माणा गाँव की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए उसके समग्र विकास के लिए भी सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।केंद्रीय कौशल विकास सचिव देवाश्री  मुखर्जी से मुलाकात में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने राज्य में अधिक आईटीआई संस्थानों के विकास, विद्यालयों में मिनी आईटीआई स्थापित करने, इंडिया स्किल्स कम्पीटिशन को प्रोत्साहन देने तथा उत्तराखण्ड में इंटरनेशनल स्किलिंग सेंटर की स्थापना हेतु केंद्र सरकार के सहयोग की मांग की।

    केन्द्रीय ग्रामीण विकास सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह के साथ चर्चा में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मनरेगा की अवशेष राशि जारी करने, मजदूरी दरों में वृद्धि तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों के विस्तार का अनुरोध किया। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार उपलब्धता, तकनीकी उपयोग और कन्वर्ज़न को सशक्त बनाने तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने पर भी विस्तृत चर्चा की।
    प्रधानमंत्री कार्यालय में भेंट के दौरान मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न अहम प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय एवं सहयोग प्रदान किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य में भूस्खलन, बादल फटना एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु उन्नत तकनीक आधारित प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली विकसित करने के लिए तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की। साथ ही एनडीएमए द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से एक समावेशी आपदा प्रबंधन कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
    Chief Secretary held important meetings interests in detail with the Centre in Delhi to discuss state

    Related Posts

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    February 4, 2026

    होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

    February 4, 2026

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 4, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.