देहरादून। तीसरा द हैरिटेज स्कूल आमंत्रण अंतर विद्यालय जूनियर एवं सीनियर बालक टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2025 के खेले गये मैचों में द ओएसिस स्कूल ने जूनियर एवं सीनियर टीम स्पर्धा में शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के परिसर में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गये। जूनियर टीम फाइनल स्पर्धा में द ओएसिस स्कूल और डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश के बीच खेला गया। मैच को द ओएसिस स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ जीत लिया। सीनियर टीम फाइनल इवेंट द ओएसिस स्कूल और वेल्हम बॉयज स्कूल के बीच खेला गया। द ओएसिस स्कूल ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीता।
इस अवसर पर जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत फाइनल मैच द हैरिटेज स्कूल के अधिराज चौधरी और द ओएसिस स्कूल के रुद्राक्ष विश्वकर्मा के बीच खेला गया। इस अवसर पर द ओएसिस स्कूल के रुद्राक्ष विश्वकर्मा ने 3-0 के सेट स्कोर के साथ मैच जीता।
इस अवसर पर व्यक्तिगत सीनियर वर्ग में फाइनल मैच श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के निवेदित बोरा और द हेरिटेज स्कूल के अधिराज चौधरी के बीच खेला गया।
इस अवसर पर मैच में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के निवेदित बोरा ने संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 के सेट स्कोर के साथ मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफी, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी ने प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल काउंसलर चारू चौधरी ने द हैरिटेज स्कूल के प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रिसिंपल डॉक्टर अंजू त्यागी, कनिष्ठ काउंसलर सारिका जैन सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र छात्रायें एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
- नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
- हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
- वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
- हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
- PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
- उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Saturday, March 21

