देहरादून। आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में द हैरिटेज स्कूल का 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा और 10वीं में निलांजल अग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है और जबकि 12वीं में विवेक बौराई ने 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है।
यहां द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी ने बताया कि 10वीं में 82 छात्र छात्रायें परीक्षा में शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए है और उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से 12वीं में 70 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है और उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
उन्होंने बताया कि 10वीं में निलांजल अग्रवाल ने 93 प्रतिशत अंक, अमन भारद्वाज ने 92.6 प्रतिशत, अग्रिम नेगी व नंदिनी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किये जबकि जानवी सोनकर न 91 प्रतिशत अंक हासिल किये। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से अराध्य सिंह असवाल ने 90.4 प्रतिशत, वंशिका वर्मा ने 90.2 प्रतिशत एवं शिल्पा अदक ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किये।
उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार से 12वीं में विवेक बौराई ने 93.75 प्रतिशत, पलक गुप्ता ने 92.75 प्रतिशत, शौर्य डंडरियाल ने 92.25 प्रतिशत, मुस्कान सुल्ताना एवं गगन रस्तोगी ने संयुक्त रूप से 92 प्रतिशत, सलोनी रावत ने 91.75 प्रतिशत और प्रांजल माथुर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाया और सभी उत्साहित नजर आये और जश्न मनाते हुए दिखाई दिये। इस अवसर पर स्कूल के शत प्रतिशत परिणाम घोषित होने पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
- नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
- हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
- वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
- हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
- PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
- उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Saturday, March 21

