Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»जल्दी पैसा कमाने का लालच मामा- भांजे को ले पहुंचा सलाखो के पीछे।

    जल्दी पैसा कमाने का लालच मामा- भांजे को ले पहुंचा सलाखो के पीछे।

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *जल्दी पैसा कमाने का लालच मामा- भांजे को ले पहुंचा सलाखो के पीछे।*

    *खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा*

    *घटना में शामिल मामा- भांजे को पुलिस ने देहरादून तथा सहरानपुर से किया गिरफ्तार।*
    *अभियुक्तों के कब्जे से मृतक के खाते से निकाले गये 04 लाख 80 हजार रूपये नगद, चैक, एफ०डी० व अन्य सामान किया बरामद।*

    *अभियुक्तों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के खाते में पडी 25 लाख की रकम को हडपने के लिये रची थी हत्या की साजिश।*

    *साजिश के तहत बुजुर्ग व्यक्ति को ईलाज के बहाने देवबंद ले जाकर की थी उसकी हत्या।*

    *हत्या के बाद शव को देवबंद की नहर में दिया था फेंक।*

    *घटना के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के सिम को अपने मोबाइल में डालकर बनाई यू0पी0आई0 आईडी, बुजुर्ग के खाते से अब तक अपने खाते में किये 13 लाख रूपये ट्रांसफर।*

    *थाना रायपुर*

    *घटना का विवरण:-*

    दिनांक 06.03.2025 को वादी श्री संजय कुमार पुत्र मंगल सिंह निवासी रामनगर बालागंज चुंगी कैम्वल रोड थाना संआदत गंज लखनऊ उ0प्र0 ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके चाचा जगदीश पुत्र अंगनू निवासी गली न0 18 सरस्वती पुरम नथुवावाला ढांग रायपुर देहरादून उम्र 68 वर्ष जो नत्थुवाला ढांग देहरादून में किराये पर रहते थे । दिनांक 01-02-2025 से उनके चाचा जगदीश का मोबाइल बन्द आ रहा था तथा उनके सम्बन्ध में मकान मालिक से जानकारी करने पर उसके द्वारा उनके 02-03 दिन से घर वापस न आने की जानकारी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । गुमशुदा की तलाश हेतु उच्चाधिकारी गणों द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

    *पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही:-*

    पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति के सम्बन्ध में आस-पास के रहने वाले लोगों से पूछताछ की गयी तो जानकारी मिली कि गुमशुदा जगदीश मूल रूप से रायबरेली उ0प्र0 के रहने वाले थे और देहरादून में खनन विभाग में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए थे। गुमशुदा के मोबाइल नम्बर व बैंक खातों की जांच की जांच करने पर गुमशुदा के पीएनबी बैंक खाते से यू0पी0आई0 के माध्यम से लगातार एक अन्य बैंक खाते में ट्राजेक्शन का होना पाया गया। जिस पर उक्त खातों की जानकारी करने पर उक्त खाते का मोहित नाम के व्यक्ति के नाम पर होना प्रकाश में आया तथा उक्त खाते को कुछ समय पूर्व ही खुलवाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही गुमशुदा के परिचितों से जानकारी में गुमशुदा के द्वारा की पैड वाला फोन इस्तेमाल करने तथा उन्हें आनलाइन बैकिंग के सम्बन्ध में जानकारी न होना प्रकाश में आया।

    प्रकरण के संदिग्ध प्रतीत होने पर गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्रकाश में आये संदिग्ध खाताधारक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उक्त संदिग्ध खाताधारक मोहित त्यागी को आवश्यक पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने मामा प्रवीन कुमार के साथ मिलकर गुमशुदा बुजुर्ग जगदीश की हत्या कर शव को देवबंद की नहर में फेंकना स्वीकार किया गया। जिस पर अभियोग में धारा 140(1), 103, 238, 61(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त मोहित त्यागी को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मोहित की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा उसके कब्जे से मृतक का सिम कार्ड, मृतक के खाते का 3.5 लाख रूपये का 01 चैक, 03 लाख रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक सैन्ट्रो कार बरामद की गयी।

    घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये दूसरे अभियुक्त प्रवीण त्यागी को नूरपुर देवबन्द से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके घर से 01 लाख 80 हजार रूपये नगद तथा मृतक जगदीश के पीएनबी बैंक की 05 लाख रूपये की एक एफडी बरामद की गयी ।

    *पूछताछ का विवरण:-*

    पूछताछ में अभियुक्त मोहित त्यागी द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 का रहने वाला है तथा वर्तमान में पुष्प विहार गुजरोंवाली चौक, थाना रायपुर देहरादून में किराये पर रह रहा है तथा रायपुर से गुजरोंवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। अभियुक्त की मुलाकात 04 वर्ष पूर्व मृतक जगदीश से गुजरोवाला चौक पर हुई थी, जो मूल रूप से रायबरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। मृतक जगदीश अक्सर पूरे दिन गुजरोवाला चौक पर बैठे रहते थे तथा अभियुक्त वहीं पर सवारी का इंतजार करता था। अक्सर मुलाकात होने के कारण दोनो के बीच अच्छी जान पहचान हो गयी थी तथा मृतक जगदीश अपनी सारी बातें अभियुक्त से साझा करते थे।

    मृतक से आपसी बातचीत के दौरान अभियुक्त को मृतक जगदीश के अविवाहित होने तथा उनके आगे पीछे किसी के न होने की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही मृतक का अपने रिश्तेदारों से भी ज्यादा सम्पर्क न होना उसके संज्ञान में आया। मृतक जगदीश को मुँह का कैंसर था, जिस कारण वो हमेशा अपने मुंह पर मास्क लगाकर रखते थे तथा मृतक द्वारा अभियुक्त को अपने मुंह के कैंसर के कारण परेशान रहने तथा काफी इलाज के बाद भी बीमारी के ठीक न होने की बात बताई गई थी। इसके अतिरिक्त मृतक के देहरादून में खनन विभाग से सेवानिवृत्त होने तथा उसके खाते में 24 से 25 लाख रू0 जमा होने की जानकारी मृतक द्वारा आपसी बातचीत के दौरान अभियुक्त को दी गयी थी।

    जिस पर अभियुक्त ने मृतक जगदीश के खाते से पैसे निकालने की योजना बनाई तथा योजना में सहारनपुर के रहने वाले अपने मामा प्रवीण त्यागी को काफी पैसा मिलने का लालच देते हुए शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक अभियुक्त मोहित द्वारा मृतक जगदीश को देवबंद में कैंसर के एक अच्छे डाक्टर के होने तथा उसके इलाज से उनकी बीमारी को जड से खतम होने के बारे में बताते हुए उन्हें सहारनपुर चलने के लिये राजी किया गया। योजना के मुताबिक अभियुक्त मोहित दिनांक: 04-02-25 को मृतक जगदीश को अपनी सेन्ट्रो कार से अपने मामा के घर देवबंद ले गया जहां अगले दिन दोनो अभियुक्तों द्वारा मृतक जगदीश की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी तथा मृतक के शव को अपनी कार की डिग्गी में डालकर 07-08 कि०मी० आगे अम्भेटा देवबंद की नहर में फेंक दिया तथा मृतक का की पैड वाला मोबाइल फोन तथा उसके आधार कार्ड की फोटो अपने पास रख ली।

    घटना के बाद अभियुक्त मोहित अपने मामा को देवबंद में छोडकर वापस देहरादून आ गया, जहां उसने मृतक के फोन से सिम निकालकर उसे अपने फोन में डाल दिया तथा उसके आधार कार्ड से लिंक कर उसकी एक यू0पी0आई0 आई0डी0 तथा अपने मोबाइल पर फोन पे एप्लीकेशन को एक्टिवेट कर उसके माध्यम से कई बार ट्रांजेक्शन करते हुए करीब 13 लाख रू0 अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। उक्त पैसों में से कुछ पैसे अभियुक्त द्वारा अपने मामा को नगद तथा कुछ पैसों की उसके नाम पर एफ0डी0 की गयी थी।

    *गिरफ्तार अभियुक्तगण :-*

    1- मोहित त्यागी पुत्र महावीर सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम देवबन्द शूगर मिल के पास थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0प्र0 , हाल निवासी नरेश गली न0 06 पुष्प विहार गुजरोंवाली चौक, थाना रायपुर देहरादून
    2- प्रवीण कुमार त्यागी उर्फ पारूल पुत्र स्व0 रमेश चन्द उम्र- 55 वर्ष निवासी ग्राम लखनौती थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर हाल निवासी ग्राम नूरपुर शुगर मिल के पास थाना देवबन्द, जनपद सहारनुपर (उ०प्र०)

    *बरामदगी का विवरण :-*

    1- घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार
    2- मृतक के खाते से निकाले गये 04 लाख 80 हजार रूपये नगद
    3- मृतक का सिम कार्ड
    4- मृतक के खाते का 03 लाख 50 हजार रूपये का एक चैक
    5- मृतक के पीएनबी खाते की 05 लाख रूपये की एक एफडी
    6- मृतक के आधार कार्ड की छायाप्रति

    *पुलिस टीम :-*

    1- उ0नि0 प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
    2- उ0नि0 संजय रावत, चौकी प्रभारी बालावाला
    3- उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
    4- अपर उ0नि0 सुशील बलूनी
    5- का0 किशनपाल,
    6- का0 प्रेम पंवार,
    7- का0 मुकेश कण्डारी,
    8- का0 पंकज ढौंडियाल,
    9- का0 गजेन्द्र सिंह
    10- कानि0 प्रदीप कुमार ,
    11- का0 चालक दिनेश सिंह
    12- हे0कानि0 किरन कुमार (एसओजी नगर)

     

    for quick money landed nephew behind bars. The greed the uncle and

    Related Posts

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    March 3, 2026

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.