Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
    • जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी
    • शादी का वादा पूरा न होना अपने आप में बलात्कार नहीं: उत्तराखंड हाईकोर्ट
    • कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन कूच
    • ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज-2 पर समीक्षा बैठक, सुधारों की रफ्तार तेज
    • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज़्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
    • डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही।
    • महाशिवरात्रि पर खटीमा में भव्य मेले का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन
    • 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
    • ईको टूरिज्म में 1.63 करोड़ की गड़बड़ी, सूचना आयोग ने मांगी पूरी जानकारी
    Monday, February 16
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी

    जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी

    सरकारी सम्पति को क्षति पंहुचाना पड़ा मंहगा; जिला प्रशासन का एक्शन; नामजद एफआईआर में पार्षद पत्नी भी शामिल

    आवासीय नक्शे पर होटल हेतु अवैध खुदाई व राष्ट्रीय राजमार्ग गंभीर क्षति की 3 आरोपियों से होगी भरपाई चार्जसीटी भी जल्द होगी सबमित

    जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नही; राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्रवाई

    अवैध कृत्यों से पूरा नव निर्मित एनएच करना बड़ा बंद

    एमडीडीए को स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर ध्वस्तीकरण कार्यवाही के निर्देश

    देहरादून :-, मसूरी में राजमार्ग संख्या 707ए (त्यूनी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट) के कि०मी० 162 पर होटल देवलोक के निकट स्थित प्रतिधारक दीवार के क्षतिग्रस्त होने की घटना के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर संयुक्त मजिस्टेªट राहुल आनंद ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मसूरी; प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मसूरी; सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण; अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग डोईवाला तथा जिला खान अधिकारी देहरादून/प्रतिनिधि के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।
    संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संपत्ति नगर पालिका अभिलेखों में 349.50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनीता थलवाल, सुनिता धनई एवं सतीश गोयल के नाम दर्ज है। जिनको एमडीडीए द्वारा आवासीय मानचित्र के माध्यम से भूतल पर 178.85 वर्ग मीटर एवं कुल 420.66 वर्ग मीटर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उक्त स्वीकृति राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद मसूरी, जल संस्थान मसूरी, उप वन संरक्षक मसूरी वन प्रभाग, तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं जियोटेक्निकल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दी गई थी। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से 4.82 मीटर एवं मध्य रेखा से 10.07 मीटर दूरी पर अनुमन्य था। टीम द्वारा निरीक्षण में पाया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा जेसीबी/एक्सकेवेटर से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर अवैध खनन किया गया तथा स्वीकृत मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप स्थल पर पूर्व से जमा मलबे का भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग की प्रतिधारक दीवार पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई तथा यातायात हेतु मार्ग असुरक्षित हो गया है।
    आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यातायात को वैकल्पिक मार्गों मोतीलाल नेहरू मार्ग, हाथीपांव मार्ग एवं नगर पालिका मार्ग से संचालित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मसूरी को मार्ग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने एवं वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार के पुनर्निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा पुनर्निर्माण एवं क्षति से संबंधित समस्त व्यय की वसूली संबंधितों से आरसी के माध्यम से किये जाने के निर्देश दिए गए है। अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, डोईवाला को संबंधितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में नामजद प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं। एमडीडीए को स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिलाधिकारी द्वारा खनन विभाग को उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली-2021 एवं संशोधित भण्डारण नियमावली-2024 के नियम 14(5)(क) तथा उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार नियमावली-2024 के नियम 57(1) के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन की कुल मात्रा 1522.50 घनमीटर / 4384.80 टन (मिट्टी मिश्रित चूना पत्थर) पाई गई है। इस पर रॉयल्टी की तीन गुना दर से (4384.80 × 88.50 × 3) कुल ₹11,64,164/- (रुपये ग्यारह लाख चौसठ हजार एक सौ चौसठ मात्र) अर्थदण्ड निर्धारित किया गया है, जिसकी सम्बन्धितों से की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी तथा जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

    of Rs 11 lakh and issued an additional RC of Rs 80 lakh. The district administration imposed a penalty

    Related Posts

    माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट

    उत्तराखण्ड पर्यटन By hillwani

    शादी का वादा पूरा न होना अपने आप में बलात्कार नहीं: उत्तराखंड हाईकोर्ट

    उत्तराखण्ड By hillwani

    कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन कूच

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट

    February 16, 2026

    जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी; काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी

    February 16, 2026

    शादी का वादा पूरा न होना अपने आप में बलात्कार नहीं: उत्तराखंड हाईकोर्ट

    February 16, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.