Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
    • होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
    • क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ
    • मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी
    • मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स
    • उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया
    • इन्वेस्टर समिट के एमओयू और ग्राउंडिंग पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक
    • धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान ,उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»10 दिन से लापता पत्रकार राजीव प्रताप का शव जोशियाड़ा बैराज से बरामद, शहर में सदमे का माहौल

    10 दिन से लापता पत्रकार राजीव प्रताप का शव जोशियाड़ा बैराज से बरामद, शहर में सदमे का माहौल

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    उत्तरकाशी।

    डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार राजीव प्रताप की गुमशुदगी का रहस्य रविवार को उजागर हुआ, जब उनका शव जोशियाड़ा बैराज की झील से बरामद किया गया। 10 दिन से लापता पत्रकार की मौत ने परिजनों के साथ-साथ पूरे शहर को सदमे और सवालों के भंवर में डाल दिया है।

    रविवार सुबह झील से बरामद हुआ शव

    रविवार सुबह करीब 10:40 बजे आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली कि झील में एक शव दिखाई दे रहा है। तुरंत पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पहचान की कि शव राजीव प्रताप का ही है। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

    रहस्यमयी तरीके से हुई थी गुमशुदगी 

    राजीव प्रताप 18 सितंबर की रात करीब 11 बजे अचानक लापता हो गए थे। उन्होंने अपने पुलिसकर्मी दोस्त की कार लेकर गंगोत्री की ओर रुख किया, लेकिन अगले दिन कार भागीरथी नदी में स्यूंणा गांव के पास संदिग्ध हालात में मिली थी। कार खाली थी और राजीव का कोई सुराग नहीं मिला।

    अपहरण की धाराओं में दर्ज हुआ था केस

    परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया, लेकिन हालात संदिग्ध लगने पर इसे अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया। इसके बाद उत्तरकाशी पुलिस, मनेरी थाना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने घटनास्थल से लेकर नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दस दिनों तक कोई सफलता नहीं मिली।

    पत्नी ने जताई थी अनिष्ट की आशंका

    इससे पहले राजीव प्रताप की पत्नी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के बाद से उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पत्नी ने कहा था कि वह कई दिनों से परेशान थे और परिवार को अनिष्ट की आशंका है।

    शव बरामद होने के बाद उठ खड़े हुए हैं कई गंभीर सवाल  

    • क्या राजीव की मौत हादसा थी या किसी सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा?
    • उनकी कार नदी में कैसे पहुंची और वह खुद झील तक कैसे पहुंचे?
    • अपहरण की धाराओं में दर्ज केस अब किस दिशा में जाएगा?

    पत्रकार समाज में आक्रोश, जांच की मांग

    शहर में चर्चाएं तेज हैं और पत्रकारों के बीच गहरा आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि राजीव प्रताप की मौत की सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों को बेनकाब किया जाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

    from Joshiada Barrage leaving the city in shock. missing for 10 days of journalist Rajiv Pratap the body was recovered

    Related Posts

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

    Uncategorized क्राइम By hillwani

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    February 4, 2026

    होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

    February 4, 2026

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 4, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.