38वें राष्ट्रीय खेल में ‘पॉवर क्वीन’ कम्युनिटी के जरिए महिला खिलाड़ियों को सशक्त बना रहा है पी सेफ देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के हेल्थ एंड हाइजीन स्पॉन्सर पी सेफ ने महिला खिलाड़ियों के लिए एक खास पहल की है। कंपनी ने “पॉवर क्वीन” नामक एक कम्युनिटी बनाई है, जो महिला खिलाड़ियों को पीरियड के दौरान खेल खेलने के लिए सशक्त और प्रेरित करती है। पी सेफ का यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के तहत, पावर क्वीन कैंपेन में पंजीकरण कराने वाली खिलाड़ियों को पावर क्वीन बैज, पॉप सॉकेट्स, की-रिंग और बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स जैसी गुडीज़ दी जा रही हैं। इसके अलावा, महिला खिलाड़ियों को उनके वेलकम किट्स में भी बायोडिग्रेडेबल मेंस्ट्रुअल केयर प्रोडक्ट्स प्रदान किए गए हैं। पी सेफ के इस कदम को खेलों में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद: जांच में एक्शन, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर-वन दरोगा हटाए गए
- देहरादून में लूट के बाद मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
- केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर बवाल, अडानी ने किया दर्शन और रोपवे परियोजना का लिया जायजा
- रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
- चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू
- धीमी प्रगति पर फटकार, SARRA को दिए सख्त निर्देश
- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: CM धामी
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
- वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त
- उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
Saturday, May 2
