8वें राष्ट्रीय खेल और पर्यटन का संगम ऋषिकेश /देहरादून: ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल की बीच खेल प्रतियोगिताओं ने खेल प्रेमियों और पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। देश भर से आए बेहतरीन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का अनुभव कराया। ऋषिकेश, जो अपनी आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, इन प्रतियोगिताओं के लिए एक आदर्श स्थल साबित हुआ। गंगा नदी के किनारे बसे शिवपुरी में खेल आयोजन ने खिलाड़ियों को अद्वितीय वातावरण में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया। खेल प्रेमियों और पर्यटकों ने इस अद्भुत संगम का भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन के चलते ऋषिकेश का पर्यटन उद्योग भी चमक उठा। देशभर से आए खिलाड़ी और उनके समर्थक शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाते दिखे। लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट और गंगा आरती जैसी प्रसिद्ध जगहों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। राष्ट्रीय खेल की इस रोमांचक प्रतियोगिता ने खेलों के प्रति नई ऊर्जा भरी। दर्शकों ने जहां अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया, वहीं प्रतिभागियों ने भी अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने न सिर्फ ऋषिकेश को खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया, बल्कि यहां के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयां दीं
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी विवाद: जांच में एक्शन, दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर-वन दरोगा हटाए गए
- देहरादून में लूट के बाद मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
- केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर बवाल, अडानी ने किया दर्शन और रोपवे परियोजना का लिया जायजा
- रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत
- चारधाम मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल में भी होगा लागू
- धीमी प्रगति पर फटकार, SARRA को दिए सख्त निर्देश
- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: CM धामी
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
- वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त
- उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
Saturday, May 2
