Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव
    • SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
    • हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
    • सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
    • PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
    • उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
    • तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में
    • उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा
    • उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार, पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
    • CM धामी ने वर्चुअल माध्यम से वाराही धाम पुनर्निर्माण कार्यों की शुरुआत की
    Saturday, March 21
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»देश»धोखाधड़ी वाले च्यवनप्राश एड पर बाबा रामदेव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने 72 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश

    धोखाधड़ी वाले च्यवनप्राश एड पर बाबा रामदेव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने 72 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश

    hillwaniBy hillwani देश नई दिल्ली
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    बाबा रामदेव को हाईकोर्ट फिर पड़ी फटकार

    ‘चलो, धोखा खाओ!’—बाबा रामदेव की आवाज़ में गूंजती यह लाइन अब पतंजलि को भारी पड़ गई है। च्यवनप्राश के नाम पर ‘धोखा’ बताने वाला यह विज्ञापन लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आया, लेकिन अब कानूनी पेंच में फंस गया है। एड में दावा किया गया कि अधिकतर लोग “च्यवनप्राश के नाम पर धोखा खा रहे हैं”, जिससे दूसरे ब्रांड्स को कमतर दिखाया गया।

    अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस विज्ञापन पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे 72 घंटे के भीतर सभी प्लेटफॉर्म्स—टीवी, डिजिटल, प्रिंट और सोशल मीडिया—से हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि “तुलनात्मक विज्ञापन चलाया जा सकता है, लेकिन किसी अन्य ब्रांड को ‘धोखा’ कहना या नीचा दिखाना अनुचित है।” यह आदेश 6 नवंबर 2025 को जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने दिया था, जिसे बुधवार को सार्वजनिक किया गया।

    कोर्ट ने कहा—दूसरों को नीचा दिखाना ‘अनुचित प्रतिस्पर्धा’

    हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि किसी विज्ञापन में तुलना की गुंजाइश तो हो सकती है, परंतु झूठे या भ्रामक बयान देकर अन्य कंपनियों की साख को चोट नहीं पहुंचाई जा सकती। अदालत ने कहा, “एक आम उपभोक्ता की नजर में यह विज्ञापन यह इम्प्रेशन बनाता है कि बाकी सभी ब्रांड्स धोखा हैं।”

    कोर्ट ने पतंजलि को निर्देश दिया कि वह 72 घंटों में यह एड सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाए या ब्लॉक करे। रोक का दायरा राष्ट्रीय टीवी चैनल्स, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया अकाउंट्स—जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक—सभी पर लागू रहेगा।

    डाबर की शिकायत से शुरू हुआ विवाद

    यह मामला डाबर इंडिया की याचिका पर शुरू हुआ। डाबर, जो च्यवनप्राश मार्केट में करीब 60% हिस्सेदारी रखता है, ने कहा कि पतंजलि का यह एड न केवल उनके उत्पाद को बदनाम करता है, बल्कि पूरी च्यवनप्राश कैटेगरी की विश्वसनीयता को चोट पहुंचाता है। कंपनी ने इसे कॉमर्शियल डिस्पैरेजमेंट यानी प्रतिस्पर्धी को नीचा दिखाने का मामला बताया।

    पतंजलि के विज्ञापन में “चलो, धोखा खाओ!” जैसे फ्रेज और बाबा रामदेव का यह बयान शामिल था कि “अधिकांश लोग च्यवनप्राश के नाम पर धोखा खा रहे हैं।” कोर्ट ने माना कि यह लाइन सीधी-सीधी दूसरे ब्रांड्स को “फेक या कमतर” बताने का प्रयास है, जो अनुचित व्यापारिक आचरण है।

    रोक फरवरी 2026 तक लागू, तब होगी अगली सुनवाई

    कोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि पतंजलि अब फरवरी 2026 तक कोई ऐसा नया विज्ञापन नहीं चला सकेगी जो दूसरों की प्रतिष्ठा पर प्रश्न उठाए या उनके उत्पादों की गुणवत्ता पर संदेह जताए। अगली सुनवाई 26 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है, जब केस के मेरिट्स पर बहस होगी।

    यह फैसला विज्ञापन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल (Benchmark) बन सकता है, जहां ब्रांड्स अक्सर एक-दूसरे को निशाना बनाकर प्रचार करते हैं।

    पतंजलि बनाम डाबर—पहले भी भिड़ंत

    इससे पहले भी जुलाई 2025 में डाबर की अपील पर कोर्ट ने पतंजलि के एक अन्य च्यवनप्राश एड को हटाने का आदेश दिया था। तब कंपनी ने अपने विज्ञापन में दूसरे ब्रांड के प्रोडक्ट को “साधारण” और “आयुर्वेद से दूर” बताया था।

    विज्ञापन में स्वामी रामदेव यह कहते नजर आए थे कि “जिन्हें वेद और आयुर्वेद का ज्ञान नहीं, वे पारंपरिक च्यवनप्राश कैसे बना सकते हैं।” अदालत ने उस समय भी इसे अनुचित प्रतिस्पर्धा माना था।

    भ्रामक विज्ञापनों पर पहले भी फटकार झेल चुके रामदेव और बालकृष्ण

    पतंजलि के भ्रामक दावों का यह कोई पहला मामला नहीं है।

    • अगस्त 2022: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पतंजलि कोविड और अन्य बीमारियों के इलाज को लेकर झूठे दावे कर रही है।
    • नवंबर 2023: सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने का आदेश दिया, लेकिन आदेश के बावजूद प्रचार जारी रहा।
    • फरवरी 2024: अदालत ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया।
    • मार्च–अप्रैल 2024: कोर्ट ने अवमानना की चेतावनी दी, कहा—आदेश न मानने पर सजा हो सकती है।
    • 2025: दोनों ने माफीनामा दिया, जिसके बाद मामला बंद किया गया।

    इंडस्ट्री में उठे सवाल—क्या विज्ञापन स्वतंत्रता की हद यहीं तक?

    यह मामला अब केवल पतंजलि बनाम डाबर की लड़ाई नहीं रहा, बल्कि यह तय करेगा कि भविष्य में ब्रांड्स किस हद तक “तुलनात्मक प्रचार” कर सकेंगे। कोर्ट के इस आदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि मार्केटिंग की आज़ादी वहीं तक है, जहां दूसरे की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।

    Baba Ramdev Delhi High Court orders removal from all platforms within 72 hours suffers setback over fraudulent Chyawanprash ad

    Related Posts

    स्किल इंडिया 2025–26: नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, अक्षज पटानी ने जीता गोल्ड मेडल

    उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड देश शिक्षा By hillwani

    न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

    उत्तराखण्ड देश By hillwani

    केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत

    उत्तराखण्ड नई दिल्ली By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव

    March 21, 2026
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव

    March 21, 2026

    SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग

    March 21, 2026

    हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

    March 21, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.