देहरादून। अन्तर सदनीय कनिष्ठ ब्वॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली गई और इस दौरान फाइनल मैच सागवान सदन एवं मंदाकिनी सदन के बीच खेला गया और संघर्षपूर्ण मैच में सागवान सदन ने 1-0 गोल के अंतर से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत फाइनल मैच सागवान सदन एवं मंदाकिनी सदन के बीच खेला और मैच के शुरूआत से ही दोनों ओर के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर हावी होते हुए गोल करने के लिए अटैक किये और यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा।
इस अवसर पर मैच में खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल का परिचय देते हुए शानदार खेल खेलते हुए दोनों सदनों के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया और मैच में सागवान सदन के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर हावी होते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान मैच में मंदाकिनी सदन के खिलाड़ियों ने मैच को बराबरी करने का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और मैच 1-0 से सागवान सदन ने जीतकर खिताब पर कब्जा किया।
इस अवसर पर स्कूल की काउंसलर चारू चौधी एवं प्रधानाचार्या डॉक्टर अंजू त्यागी ने विजेताओं एवं उप विजेताओं ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब सागवान सदन के शिवाश बर्थवाल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजू त्यागी, जूनियर काउंसलर सारिका जैन सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
- नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
- हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
- वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
- हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
- PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
- उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Saturday, March 21

