आज राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के समक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर धर्मबुद्धि द्वारा ‘वन यूनिवर्सिटी- वन रिसर्च’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण दिया। उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा “उद्योग 4.0 और सतत विकास” विषय पर शोध किया जा रहा है। कुलपति ने बताया कि शोध का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में सतत विकास से जुड़ी समस्याओं की पहचान करना और उनके समाधान के लिए उद्योग 4.0 की तकनीको का उपयोग करना है। राज्यपाल ने कहा के उद्योग 4.0 और सतत विकास के क्षेत्र में किया जा रहा यह शोध बेहद महत्वपूर्ण है, इसे न केवल तकनीको का लाभ मिलेगा बल्कि पर्यावरण स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस शोध के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रवीनाथ रमन अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
- नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
- हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
- वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
- हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
- PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
- उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Sunday, March 22

