कांग्रेस संगठन को राज्य भर में बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता
पार्टी में अनुशासन व समर्पण की निहायत आवश्यकता- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: उत्तराखंड में अगर कांग्रेस की वापसी सरकार में करनी है तो पार्टी को बूथ स्तर तक संगठित कर मजबूत करना होगा यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तरकाशी से उनका आभार व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे पुरोला नगर पालिका परिषद में निकाय चुनावों में विजय प्राप्त करने वाले अध्यक्ष बिहारी लाल व सभी विजई प्रत्याशियों व यमुना घाटी के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान व निवर्तमान अध्यक्ष हरि मोहन नेगी व जिला तथा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि पुरोला की जीत पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत व अनुशासन के कारण संभव हुई और इसी प्रकार का समर्पण व अनुशासन पूरे प्रदेश में आवश्यकता है जिसका पार्टी में नितांत अभाव है और इसकी शुरुआत पार्टी के बड़े नेताओं को करनी होगी क्योंकि आज पार्टी का कार्यकर्ता जब अपने बड़े नेताओं को ही लड़ता झगड़ता देखता है तो उसका दुष्प्रभाव पूरे संगठन पर बूथ स्तर तक पड़ता ही और उसी के कारण आज निकाय चुनावों में हम अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं कर पाए। श्री धस्माना ने कहा कि अब पार्टी को सही दिशा व मार्गदर्शन चाहिए और इसकी शुरुआत प्रदेश के बड़े नेताओं को करनी चाहिए। श्री धस्माना ने कहा कि उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले में कार्यकर्ताओं से वादा किया था कि निकाय चुनावों में पार्टी का टिकट कार्यकर्ताओं की राय से ही मिलेगा और उसी का परिणाम है कि आज हम पुरोला में जीत पाए हैं। जिला अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह चौहान , निवर्तमान अध्यक्ष हरिमोहन नेगी व नव निर्वाचित अध्यक्ष व विजई पार्षदों ने श्री धस्माना का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
उत्तराखंड
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नैनीताल में होटल किराए 50% घटे, पांच बेड का रूम अब ढाई हजार में
- बदरीनाथ सिंहद्वार फोटो विवाद पर बीकेटीसी अध्यक्ष सख्त, दिए सख्त निर्देश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग
- उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन पर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, चारधाम यात्रा सुचारू रखने को दिए जरूरी निर्देश
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल पूरे, जनआशीर्वाद और पीएम के मार्गदर्शन को बताया विकास का आधार
- दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँः मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- मुख्यमंत्री से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा
- मुख्य सचिव ने NH-PWD रोड बॉटलनेक सुधार व ऋषिकेश-शिवपुरी बाईपास विस्तार के तत्काल कार्य के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।
- मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा।
Friday, July 4