Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
    • देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    Thursday, March 5
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक- सीएम योगी

    धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक- सीएम योगी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक- सीएम योगी*

    *- तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

    *- उत्तराखंड की भूमि संतों, तपस्वियों और ऋषियों की साधना स्थली रही है- योगी आदित्यनाथ*

    *- देवभूमि की आध्यात्मिक शक्ति संपूर्ण भारत को मार्गदर्शन देती है- सीएम योगी*

    *- सीएम योगी ने वनवासी श्रीराम मंदिर और वासिनी देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग*

    *- सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का किया अनावरण*

    *- सीएम योगी ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ किया रुद्राक्ष वृक्षारोपण*

    *पौड़ी गढ़वाल, 6 फरवरी।* तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां यमकेश्वर स्थित ग्राम तल्ला बनास में आयोजित धार्मिक आयोजन में भाग लिया। उन्होंने वनवासी श्रीराम मंदिर और वासिनी देवी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता की और स्थानीय जनता से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले देहरादून पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों और भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने मां गढ़वासिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं हमें संयम, सेवा और समर्पण का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और पुनरुद्धार केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

    उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रमाण भी हैं। हमें इन धरोहरों के संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड की देवभूमि की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि यह भूमि संतों, तपस्वियों और ऋषियों की साधना स्थली रही है। यहाँ की आध्यात्मिक शक्ति संपूर्ण भारत को मार्गदर्शन देती है।

    *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशाल त्रिशूल से किया गया सम्मानित*
    इस आयोजन में हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम बर्थवाण और लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल ने भी अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। समारोह के आयोजक आलम सिंह नेगी और उनकी पत्नी दर्शिनी देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विशाल त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के मंदिरों का आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व पूरे भारत के लिए प्रेरणादायक है।

    *सीएम योगी ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ किया रुद्राक्ष वृक्षारोपण*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के वृक्षों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष का वृक्ष केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

    *सीएम योगी ने 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का अनावरण*
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। यह तिरंगा न केवल देशभक्ति की भावना को प्रेरित करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी देगा।
    इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके द्वारा किए गए धार्मिक और पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की।

    *सीएम योगी को देखने के लिए स्थानीय जनता में दिखा उत्साह*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे से स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण को और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस धार्मिक कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

     

    CM Yogi development of the society Preservation of religious and cultural heritage is necessary for the spiritual

    Related Posts

    आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया

    उत्तराखण्ड By hillwani

    देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली

    उत्तराखण्ड By hillwani

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया

    March 5, 2026

    देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली

    March 5, 2026

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.