Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान
    • हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन
    • देहरादून दूल्हा बाजार हत्याकांड में मृतका की पहचान, आरोपी गिरफ्तार
    • अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
    • सीईओ अंकिता की कार को लेकर डीएम–कैंट बोर्ड में टकराव
    • सीएम धामी के सख्त निर्देश कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
    • गृह विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, कानून व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
    • 2047 विजन को लेकर जिलों की जनपदवार समीक्षा, मुख्य सचिव के निर्देश
    • केंद्रीय बजट 2026-27 से उत्तराखंड को बड़ा लाभ,राज्य को 1841 करोड़ की अतिरिक्त राशि
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखण्ड में पीडीएनए शुरू, उत्तरकाशी और चमोली पहुंची टीमें

    उत्तराखण्ड में पीडीएनए शुरू, उत्तरकाशी और चमोली पहुंची टीमें

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    • उत्तराखण्ड में पीडीएनए शुरू, उत्तरकाशी और चमोली पहुंची टीमें
    • डीएम के साथ हुई बैठक, गुरुवार से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे
    • चार टीमें बनाई गई हैं पीडीएनए के लिए

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से उत्तराखण्ड में पोस्ट डिज़ास्टर नीड्स असेसमेंट की प्रक्रिया बुधवार से प्रारम्भ हो गई है। इस कार्य हेतु गठित टीमें आज प्रभावित जनपदों के लिए रवाना हो गई हैं। पहली टीम ने उत्तरकाशी पहुंचकर और दूसरी टीम ने चमोली पहुंचकर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर पीडीएनए को लेकर चर्चा की। कल से टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षति का आकलन किया जाएगा।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस वर्ष मानसून में अतिवृष्टि, भूस्खलन एवं आकस्मिक बाढ़ की घटनाओं से राज्य को भारी क्षति पहुंची है। अब तक 135 लोगों की मृत्यु हुई है। 148 लोग घायल हुए हैं तथा 90 लोग लापता हैं। पशुधन और संपत्ति की भी भारी हानि हुई। सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, कृषि भूमि, आवासीय व वाणिज्यिक परिसरों समेत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
    उन्होंने बताया कि एनडीएमए के दिशा-निर्देशन में पीडीएनए की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एनडीएमए के सहयोग से सभी विभागों के अधिकारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन कर पीडीएनए को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं तथा विभागों की शंकाओं का समाधान किया गया है।
    उन्होंने बताया कि पीडीएनए के लिए एनडीएमए, राज्य व जनपद स्तर पर विशेषज्ञों को सम्मिलित कर चार टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी, दूसरी टीम पौड़ी, चंपावत, रुद्रप्रयाग, तीसरी टीम पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा चौथी टीम ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चंपावत में सर्वेक्षण करेगी। जिलों में पहुंचकर टीमें सबसे पहले जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी, तत्पश्चात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण प्रारम्भ करेंगी।
    एनडीएमए की ओर से सीबीआरआई के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार, सीबीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया, आईआईटी रुड़की के प्रो. डॉ. श्रीकृष्णन शिवा, प्रो. गगनदीप सिंह (एनआईडीएम), डॉ. महेश शर्मा (एनआईडीएम), सीबीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. डीपी कानूनगो, श्री अशोक ठाकुर (सीनियर कंसलटेंट, एनडीएमए), डॉ. रूपम शुक्ला (आईआईटी रुड़की), रानू चौहान (सीनियर कंसलटेंट, एनडीएमए) तथा अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। राज्य सरकार की ओर से टीम में यूएलएमएमसी के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार तथा प्रधान सलाहकार डॉ. मोहित पूनिया सम्मिलित हैं। जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है।
    बिल्ड बैक बैटर के सिद्धांत पर आधारित होगा पीडीएनएः सुमन
    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पीडीएनए का मुख्य उद्देश्य आपदा से हुई क्षति का आकलन कर एक समग्र पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण रणनीति तैयार करना है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत आपदा के समग्र सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का आकलन किया जाएगा, ताकि प्रभावित जिलों और समुदायों की वास्तविक स्थिति को सामने लाया जा सके। पीडीएनए रिपोर्ट में अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण आवश्यकताओं को समाहित करते हुए एकीकृत रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन और बिल्ड बैक बेटर सिद्धांतों को आधार बनाया जाएगा। साथ ही, लैंगिक और पर्यावरणीय पहलुओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पुनर्निर्माण कार्य न केवल सुरक्षित बल्कि टिकाऊ भी हो सके। इसके साथ ही आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए ठोस सुझाव, संस्थागत तंत्र और नीतिगत विकल्पों की अनुशंसा भी की जाएगी। अंतिम रिपोर्ट राज्य सरकार द्वारा तैयार कर गृह मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्तुत की जाएगी।
    इन क्षेत्रों में किया जाएगा पीडीएनए

    सामाजिक क्षेत्रों में आवास एवं बस्तियां, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा सार्वजनिक भवन और नागरिक सुविधाओं का आकलन किया जाएगा। बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता, सड़कें और पुल (मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें, ग्राम सड़कें और पुल), विद्युत आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी ढांचे को शामिल किया गया है। उत्पादक क्षेत्रों में कृषि एवं बागवानी, पशुपालन एवं पशुधन, आजीविका, वानिकी एवं पर्यावरण तथा पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्रॉस-कटिंग क्षेत्रों के अंतर्गत आपदा जोखिम न्यूनीकरण और पर्यावरणीय पहलुओं को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा।
    and Chamoli in Uttarakhand PDNA begins teams reach Uttarkashi

    Related Posts

    ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    February 3, 2026

    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

    February 3, 2026

    हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

    February 3, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.