Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी
    • उत्तराखंड में जमीन विवाद पर नया नियम, पुलिस हस्तक्षेप कम
    • 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव
    • ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार
    • रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 18 हिरासत में
    • सूखी लकड़ी न मिली, डीजल-टायर से बेटी को दी अंतिम विदाई
    • आकाशीय बिजली से रेस्टोरेंट में आग, सिलिंडर फटने से हालात बेकाबू
    • टिहरी के मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 से शुरू
    • पेंशन घोटाले पर प्रशासन सख्त, सभी लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन
    • कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी खींचतान
    Monday, April 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    चमोली: 

    सोमवार को चमोली में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला. बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई. बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है. बर्फबारी और बारिश से पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. बदलते मौसम के बीच पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है, मानो प्रकृति ने इस साल पहाड़ों को एक नई सौगात दी हो.

    मैदान में गर्मी, पहाड़ में ठंड: मैदानी इलाकों में जहां एक ओर उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी बढ़ रही है, वहीं उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रविवार 12 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. मंगलवार 7 अप्रैल और बुधवार 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में ही बारिश होगी. इसलिए इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

    मंगलवार को मौसम का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी जिलों में बारिश होगी. इन जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी. इन जिलों में 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी. राज्य के शेष 8 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. अन्य पहाड़ी जिलों में भी 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बारिश होगी. मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

    बुधवार को भी रहेगा ऑरेंज अलर्ट: इसी तरह बुधवार 8 अप्रैल को भी राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. राज्य के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी. बुधवार को भी मौसम का ऑरेंज अलर्ट रहेगा.

    गुरुवार 9 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान: गुरुवार 9 अप्रैल को राज्य के 5 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. राज्य के शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. इस दौरान 3300 मीटर और इससे ऊंचाई पर बर्फ गिरेगी. राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

    शुक्रवार का मौसम का हाल: शुक्रवार 10 अप्रैल को बारिश दायरा सिमटेगा. इस दिन सिर्फ 5 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. इन दिन बर्फबारी का लेवल भी ऊंचाई पर जाकर 3700 मीटर और इससे ज्यादा रहेगा. बाकी जिलों में बारिश नहीं होगी.

    आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान: शनिवार 11 अप्रैल और रविवार 12 अप्रैल को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिन में उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. उसके अगले 2 से 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

    Orange alert for two days in Uttarakhand rain and snowfall at higher altitudes

    Related Posts

    उत्तराखंड में जमीन विवाद पर नया नियम, पुलिस हस्तक्षेप कम

    उत्तराखण्ड By hillwani

    14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव

    उत्तराखण्ड By hillwani

    ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    April 6, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    April 6, 2026

    उत्तराखंड में जमीन विवाद पर नया नियम, पुलिस हस्तक्षेप कम

    April 6, 2026

    14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव

    April 6, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    April 6, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.