Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
    • नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
    • हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
    • दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
    • वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव
    • SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
    • हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
    • सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
    • PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
    • उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
    Sunday, March 22
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»अगले हफ्ते से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पहले महीने नहीं होगी VIP व्यवस्था

    अगले हफ्ते से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पहले महीने नहीं होगी VIP व्यवस्था

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    अगले हफ्ते से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, पहले महीने नहीं होगी VIP व्यवस्था

    बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि 4 मई निर्धारित हो गई है। अन्य तीनों धामों के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि व अक्षय तृतीय पर्व पर स्पष्ट हो जाएंगी

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन का कहना है कि 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। इस वर्ष 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन और 40 प्रतिशत ऑफलाइन होंगे।

    बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि चार मई निर्धारित हो गई है। अन्य तीनों धामों के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि व अक्षय तृतीया पर्व पर स्पष्ट हो जाएंगी। प्रशासन 30 अप्रैल से चार मई तक सभी चारों धामों के कपाटों के खुलने की संभावित तिथि को देखते हुए तैयारियों में जुट गया है। ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ के माध्यम से कराए जाएंगे।

    बुधवार को चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ने ट्रांजिट कैंप में संबंधित जनपदों के डीएम व एसपी सहित तीर्थ पुरोहितों व विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए। गढ़वाल आयुक्त व चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय ने कहा कि पिछले वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण देर से शुरू होने पर काफी दिक्कतें आई थीं।

    इसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए जाने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग ने निजी वाहनों का भी ग्रीन कार्ड बनाने का सुझाव दिया। तीर्थ पुरोहित समाज ने पंजीकरण व टोकन व्यवस्था को अव्यावहारिक बताया। कहा कि पंजीकरण व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, चमोली डीएम संदीप तिवारी, रुद्रप्रयाग डीएम सौरभ गहरवार, पौड़ी डीएम डाॅ. आशीष चौहान, उत्तरकाशी डीएम डाॅ. मेहरबान सिंह, टिहरी डीएम मयूर दीक्षित, हरिद्वार डीएम कर्मेंद्र सिंह सहित इन जनपदों के एसएसपी व एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    प्रथम माह में नहीं होगी वीआईपी व्यवस्था

    यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि यात्रा के प्रथम माह के दौरान कोई भी वीआईपी व्यवस्था नहीं होगी। किसी भी तीर्थयात्री को वीआईपी स्कार्ट आदि नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव की ओर से अन्य प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक अनुरोध पत्र भेजा जाएगा।
    कहां कितने पंजीकरण काउंटर
    तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में 20, हरिद्वार ऋषिकुल में 20 व विकासनगर में 15 काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा चेकिंग काउंटर बड़कोट, हिना, पांडुकेश्वर व सोनप्रयाग में अपरिहार्य कारणों के तहत पंजीकरण किए जाएंगे।

     

    15 अप्रैल तक सड़कें होंगी चकाचक

     

    लोनिवि सचिव ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े। यात्रा मार्ग से संबंधित सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने सड़क संंबंधी समस्याएं उनके सामने रखीं। लोनिवि सचिव ने आश्वस्त किया कि 15 अप्रैल तक सड़कों को चकाचक कर दिया जाएगा।

    हरिद्वार व ऋषिकेश में बनाए जाएंगे बड़े ठहराव स्थल
    चारधाम यात्रा के दौरान प्रशासन के सामने यातायात व भीड़ प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती होगी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भीड़ अधिक बढ़ने पर प्रशासन कुछ शहरों में ठहराव स्थल बनाकर भीड़ को नियंत्रित करेगा। हरिद्वार व ऋषिकेश में बड़े ठहराव स्थल बनाए जाएंगे। विकासनगर, बड़कोट, उत्तरकाशी, श्रीनगर व कीर्तिनगर में भी यात्रियों को रोकने की व्यवस्था होगी। इन सभी स्थानों पर दो से चार हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था व भोजन आदि की व्यवस्था होगी।

    यात्रा रूट को सेक्टर में किया गया है विभाजित
    यातायात व्यवस्था को चकाचक बनाए जाने के लिए पुलिस की ओर से अभिनव प्रयोग किया गया है। इस बार पूरे यात्रा रूट को 10-10 किमी के सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर 10 किमी में चीता पुलिस वाकी-टाकी के साथ गश्त करते रहेंगे। कहीं भी स्थिति गड़बड़ होने पर उसे ठीक करने के साथ ही सूचित भी करेंगे।

    be no VIP arrangement in the first month Online registration There will will start from next week

    Related Posts

    गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को

    उत्तराखण्ड धर्म By hillwani

    नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद

    उत्तराखण्ड धर्म By hillwani

    हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को

    March 21, 2026

    नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद

    March 21, 2026

    हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ

    March 21, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.