मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचकर वहां स्थापित उत्तराखंड मंडपम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेमम जाना। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उत्तराखंड मंडपम की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड मंडपम में राज्य के तीर्थ यात्रियों को प्रदान की जा रही आवासीय सुविधाओ एवं भोजन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड मंडपम से महाकुंभ में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित हो रहे हैं । उत्तराखंड मंडपम श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ ही महाकुंभ में उत्तराखंड का अहसास करवाता है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड मंडपम के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। महाकुंभ में उत्तराखंड राज्य के देवभूमि स्वरूप के दर्शन के साथ ही राज्य की कला संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की व्यवस्था भी की गई है, जो सराहनीय पहल है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
- नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
- हलद्वानी में राजनाथ सिंह की जनसभा, सीएम धामी की जमकर तारीफ
- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर भूमानंद के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; सभी यात्री सुरक्षित
- वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- SIR में IT वॉलंटियर्स की तैनाती, हर बूथ पर BLO को मिलेगा तकनीकी सहयोग
- हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
- सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय नहीं होगा शिफ्ट, मुख्यमंत्री के अनुरोध को राहत
- PMGSY कार्यों की समय-सीमा बढ़ी, मुख्यमंत्री के अनुरोध को मंजूरी
- उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Saturday, March 21

