Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
    • होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
    • क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ
    • मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी
    • मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स
    • उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया
    • इन्वेस्टर समिट के एमओयू और ग्राउंडिंग पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक
    • धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान ,उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»चारधाम को लेकर 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल

    चारधाम को लेकर 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    • चारधाम को लेकर 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल
    • सचिव आपदा प्रबंधन ने ली विभागीय बैठक, जरूरी दिशा-निर्देश दिए
    • एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल

    आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को चार धाम यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि वे एक सुरक्षित वातावरण में अपनी चारधाम यात्रा पूरी करें।

    उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग सभी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी लगातार चारधाम यात्रा को लेकर सभी रेखीय विभागों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं और उसी के अनुरूप विभागों द्वारा अपनी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से चार धाम यात्रा का डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तथा एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से पिछले वर्ष भी चारधाम यात्रा के सफल व सुचारू संचालन हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। एनडीएमए द्वारा कई अहम सुझाव दिए गए थे, जिन्हें गत वर्ष की चार धाम यात्रा में शामिल करते हुए यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि यह मॉक ड्रिल सात जनपदों में की जाएगी। मॉक ड्रिल में विभिन्न जनपदों की चार धाम यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां को धरातल पर परखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनपदों में अलग-अलग आपदाओं को लेकर सिनेरियो जनरेट किए जाएंगे और यह देखा जाएगा की राहत और बचाव दलों द्वारा कितनी त्वरित गति से कार्य किया गया तथा कहां कमियां रहीं। जहां-जहां भी कमियां रहेंगी, उन्हें दुरुस्त कर चारधाम यात्रा संचालन को लेकर प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।

    बैठक में विभागीय स्तर पर गठित विभिन्न कमेटियों के कार्य दायित्वों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, वित्त नियंत्रक श्री अभिषेक कुमार आनंद, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी,  यूएलएमएमसी के निदेशक श्री शांतनु सरकार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश मोहन खंकरियाल के साथ ही यूएसडीएमए, यूएलएमएमसी तथा यू प्रिपेयर के विशेषज्ञ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    एनडीएमए परखेगा जनपदों की तैयारियां

    देहरादून। 16 अप्रैल को ओरियंटेशन एंड कोआर्डिनेशन कांफ्रेंस, 22 अप्रैल को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल होगी। यह मॉक ड्रिल एनडीएमए के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न होगी। इस दौरान भूस्खलन, अतिवृष्टि, भीड़ प्रबंधन आदि के दौरान जनपदों की तैयारियां कैसी हैं, इन्हें परखा जाएगा। चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग मुख्य जनपद हैं, जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून ट्रांजिट जिलों की श्रेणी में आते हैं।

    जिले बताएंगे, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कैसे की जाएगी

    देहरादून। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न रेखीय विभागों की चार धाम यात्रा प्रबंधन को लेकर तैयारियों को परखा जाएगा। इसके साथ ही यदि चारधाम यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने पर भगदड़ की स्थिति होती है, अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन होता है और मार्ग बंद होते हैं, ट्रैफिक के दबाव के कारण सड़कों तथा बाजारों में जाम लगता है तो विभिन्न विभाग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या-क्या करेंगे, इसकी रिहर्सल की जाएगी।

    for Chardham Mock drill on 24th April

    Related Posts

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    February 4, 2026

    होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

    February 4, 2026

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 4, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.