Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
    • धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
    • रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
    • देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां
    • विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
    • अवैध खनन मामले में सख्ती, CM धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी स्टाफ सस्पेंड
    • एलपीजी एवं ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 280 निरीक्षण किए गए
    • न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ
    • प्रदेश में जनसुविधाओं के विकास को 44.64 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दी स्वीकृति
    • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
    Friday, March 13
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»पूर्व डीजीपी रतूड़ी जमीन कब्जा रहे? एसजीआरआर स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा लेने पहुंचे, हुआ भारी विरोध

    पूर्व डीजीपी रतूड़ी जमीन कब्जा रहे? एसजीआरआर स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा लेने पहुंचे, हुआ भारी विरोध

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर की जमीन को बताया अपना, स्कूल प्रशासन से लेकर अभिभावकों और छात्रों ने किया विरोध

    उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के बीच एक स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा लेने को लेकर पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी (पीडी रतूड़ी) का मन डोल गया। वह सोमवार को कॉलेज पहुंचकर जमीन पर बने खेल मैदान पर कब्जा लेने लगे। यह देख स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों, स्कूल प्रशसन और स्वयं छात्र-छात्राओं ने उनका भारी विरोध कर खूब खरी-खोटी भी सुना डाली। मगर, पूर्व डीजीपी ने दो टूक कहा कि जमीन उनके नाम दर्ज है और वह अपनी जमीन पर कब्जा कर बुआई करना चाहते हैं। स्कूल में कब्जे को लेकर मचे हंगामे पर ऋषिकेश तहसील प्रशासन और पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें हंगामे की स्थिति देखी जा सकती है।

    https://newsnetindia.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250214-WA0056.mp4

    पूर्व डीजीपी के इस अप्रत्याशित कदम को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्रों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालय के खेल मैदान पर स्कूल का स्वामित्व बरकरार रखने की मांग कर दी है। प्रशासन के अधिकारी भी अचानक हुए इस घटनाक्रम से सकते में हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अचानक यह सब कैसे हो गया। यह कोई चूक है या सोची समझी साजिश या रणनीति का भाग है? फिलहाल गेंद जिला प्रशासन के पाले में है। अब अधिकारी ही स्थिति को स्पष्ट कर सकते हैं।

    दरअसल, पूर्व डीजीपी पीडी रतूड़ी के पूर्वजों ने करीब 07 दशक पहले प्रसिद्ध श्री गुरुरामराय (एसजीआरआर) इंटर कॉलेज भोगपुर रानीपोखरी के खेल मैदान को लगभग 7 बीघा जमीन दान दी थी। एसजीआरआर प्रबंधन का दावा है कि देश की आजादी के बाद सन 1950 में भोगपुर रानीपोखरी में विद्यालय की स्थापना की गई थी। यह विद्यालय जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल रहा है। यहां से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण कर देशभर में बड़े पदों पर जिम्मेदारी संभाली और संभाल रहे हैं।

    संस्थान का यह भी दावा है कि पूर्व डीजीपी पीडी रतूड़ी ने भी यहां पढ़ाई की थी। आज भी आसपास क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय परिसर से लगे खेल मैदान का उपयोग भी छात्र छात्राएं 70 सालों से क्रिकेट, बॉलीबाल, कबड्डी, खो खो जैसे विद्यालय स्तरीय खेलों के लिए करते आ रहे हैं। इससे कई स्थापित खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन नवंबर 2024 से विद्यालय के खेल मैदान पर कब्जा लेने के लिए पूर्व डीजीपी का मन डोल रहा है।

    उनका कहना है कि यह जमीन उनके और हिमांशु के नाम दर्ज है। वह जमीन पर कब्जा लेकर वहां खेती करना चाहते हैं। उनका दावा है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है तथा इसके वह कानूनी वारिस हैं। जबकि एसजीआरआर प्रशासन का दावा है कि यह जमीन करीब 70 साल पहले स्वेच्छा से विश्वेस्वर प्रसाद रतूड़ी ने विद्यालय को दान दी थी। वर्ष 1990 के आसपास उनका निधन हो गया था। उनकी पत्नी का भी निधन हो गया है। उनकी कोई संतान नहीं है। ऐसे में कभी भी उनके द्वारा दान की गई जमीन को वापस लेने तथा जमीन पर अपना अधिकार नहीं जताया गया है।

    अब अचानक जमीन पर अधिकार जताने से कई सवाल उठने लाजमी हैं। हालांकि, विद्यालय में पूर्व डीजीपी का भारी विरोध हुआ और वह वापस लौट आए। किंतु उन्होंने जमीन पर अपना अधिकार जता दिया है। उधर, इस मामले में पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उनका पक्ष जब भी मिलेगा, प्रथामिकता से प्रकाशित किया जाएगा। दरबार श्री एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर कमेटी के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने बताया कि प्रशासन के प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों के साथ जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी भी शामिल हुए। वह विद्यालय के खेल मैदान की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया है। जिलाधिकारी से भी शिकायत कर दी गई है।

    …तो 2024 में कैसे नाम पर चढ़ी जमीन
    देहरादून में करोड़ों रुपए की जमीनों के खेल के बीच इस जमीन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसजीआरआर संस्थान ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, उसमें जमीन नवंबर 2024 में गुपचुप तरीके से नाम दर्ज कराने के आरोप हैं। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब जमीन किसी अन्य के नाम दर्ज थी तो उसे कैसे पूर्व डीजीपी के नाम दर्ज कर दिया गया। बताया जा रहा कि जमीन के पूर्व के दस्तावेज भी नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    विद्यालय के खेल मैदान के रूप में दर्ज जमीन
    एसजीआरआर संस्थान का दावा है कि करीब सात दशक से जमीन सरकारी रिकॉर्ड में खेल मैदान के रूप में दर्ज है। यहां पढ़े पूर्व छात्र, बुजुर्ग भी इसके गवाह हैं। लेकिन, अचानक जमीन पर कब्जा लेने तथा बुवाई की बात करने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कब्जे का विरोध करते हुए कहा कि जमीन विद्यालय के नाम दर्ज है। यहां बने खेल मैदान पर कतई भी कब्जा नहीं होने देंगे।

    Is former DGP Raturi land in possession? of the school playground SGRR came to take possession there was huge protest

    Related Posts

    गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

    उत्तराखण्ड By hillwani

    धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव

    उत्तराखण्ड By hillwani

    रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

    March 13, 2026

    धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव

    March 13, 2026

    रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

    March 13, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.