Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    Wednesday, March 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»अंतर्राज्जीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

    अंतर्राज्जीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अंतर्राज्जीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में
    अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं को दून पुलिस ने किया खुलासा
    गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
    अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गयी लगभग 08 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान हुआ बरामद
    अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके दिया जाता था घटनाओं को अंजाम, घटना से पूर्व घटना स्थल व आने-जाने वाले रास्तों की करते थे पूर्ण रैकी
    पकडे जाने के डर से घटना में चोरी की गयी सम्पत्ति को झांसी ले जाकर देते थे बेच
    कोतवाली विकासनगर
    दिनांक 24/06/2025 को श्री हिमांशु नेगी पुत्र स्व0 श्री त्रिलोक सिंह नेगी निवासी शिवा कॉलोनी, पांवटा रोड़, हरबर्टपुर ने थाना विकासनगर आकर शिकायत दर्ज करायी कि वो अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव जनपद अल्मोडा गये थे, जब वापस घर आये तो घर  का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी ज्वैलरी व नगदी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0 187/2025 धारा-305(ए) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
    घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से मुखबिर को को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
    दिनांक: 30-01/07/2025 की देर रात्रि झाडूवाला चौक के पास स्थित बगीचे में संदिग्ध रूप से घूम रहे 03 व्यक्तियों को रोककर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपना नाम 1- स्वतंन्त्र शर्मा, 2- अमित कुशवाह और 3- आकाश विश्वकर्मा मूल निवासी झांसी उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार हरबर्टपुर, विकासनगर बताया गया। तीनो व्यक्तियों से देर रात्रि में घूमने के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूमने की बात बताई गई, साथ ही कुछ दिन पूर्व विकासनगर क्षेत्र में हरबर्टपुर तथा सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला में 02 बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं को अजांम देना स्वीकार किया गया तथा उक्त घटनाओं में चोरी किये गये माल को हरबर्टपुर स्थित अपने किराये के कमरे में छिपाने की बात बताई गयी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके हरबटपुर स्थित किराये के कमरे से उक्त दोनो घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।
    पूछताछ का विवरण:-
     पूछताछ में मुख्य अभियुक्त स्वतंत्र शर्मा द्वारा बताया गया कि वह करीब 02 वर्ष पूर्व नेटवर्किंग बिजनेस के लिये झांसी से हरबर्टपुर आया था, जहां कम्पनी द्वारा उसे एक कमरा किराये पर दिलवाया गया था। करीब 6 महीने काम करने के बाद कोई बडी इनकम न होने पर उसके द्वारा नेटवर्किंग का कार्य छोड़ दिया तथा सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगा। इस दौरान पैसों की दिक्कत होने पर उसके द्वारा छोटी मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिसमें कम मेहनत में ज्यादा पैसा मिलने पर उसके द्वारा अपने साथ पढ़ने वाले आकाश, जो कि झांसी में मजदूरी का काम करता था, को साथ मिलकर घटनाओं को करने के लिये तैयार कर लिया तथा अपने एक अन्य परिचित अमित कुशवाह को भी झांसी से अपने साथ हरबर्टपुर ले आया, जहां वो तीनों एक रूम पर रहकर दिन के समय बंद घरों की रेकी करते थे तथा घरों को चिन्हित कर आने जाने वाले सभी रास्तों की पूर्ण जानकारी कर लेते थे तथा रात्रि में गैती व सबब्ल की सहायता से घर का ताला तोड़कर घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
    घटनाओं में चोरी किये गये सामान को अभियुक्त अपने कमरे में रखते थे तथा मौका देखकर उनमें से एक अभियुक्त चोरी के सामान को झांसी ले जाकर बेच देता था। अभियुक्तों द्वारा अन्य राज्यों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
    विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
    1- स्वतंन्त्र शर्मा पुत्र अनिल कुमार  निवासी ग्राम पडपवाह, थाना टोडी फतेहपुर, जिला झांसी, उ0प्र0, उम्र 23 वर्ष
    2- अमित कुशवाह पुत्र हर्ष कुशवाह  निवासी नियर काशीरमा पार्क ,बालाजी पुरम काँलोनी, थाना कन्टहीपा गंज, झांसी उ0प्र0, उम्र 19 वर्ष
    3- आकाश विश्वकर्मा पुत्र संतोष विश्वकर्मा, निवासी निकट कांरोन्दी माता मन्दिर, आजादनगर, थाना रक्षा, जिला झांसी उ0प्र0, उम्र 24 वर्ष
    बरामदगी:-
    1- घटनाओं में चोरी की गई लगभग 08 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी, प्रतिमांये व अन्य सामान।
    2-  4500/- रुपये नगद
    आपराधिक इतिहास :-
    1- मु0अ0सं0- 187/2025 धारा-305(ए) भा0न्या0सं0, थाना विकासनगर, देहरादून
    2- मु0अ0सं0-  140/2025 धारा 305 भा0न्या0सं0, थाना सहसपुर, देहरादून
    नोट – अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
    गिरफ्तारी टीम :-
    1- उ0नि0 सनोज कुमार,  चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
    2- का0 बृजपाल
    3- का0 संजय कुमारव
    4- का0 अनिल सालार,
    5- का0 चमन चौहान
    by Doon Police gang caught Inter-state robbery

    Related Posts

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    March 3, 2026

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.