ये तस्वीरें हरिद्वार के रोशनाबाद इलाके की हैं,
जहाँ प्रशासनिक कार्यालय से महज़ कुछ कदमों की दूरी पर
अवैध खनन का काला कारोबार खुलेआम चल रहा है।जैसे ही रात का अंधेरा छाता है,
खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं।ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की गड़गड़ाहट पूरी रात इलाके में गूंजती रहती है।हैरानी की बात यह है कि रोशनाबाद वही क्षेत्र है,जहाँ प्रशासन के अहम कार्यालय स्थित हैं,फिर भी यहीं से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है किउन्होंने कई बार इस अवैध खनन की शिकायत की,लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।काग़ज़ों में खनन पर अंकुश लगाने के दावे ज़रूर किए जाते हैं,
लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।इस अवैध खनन से सरकार के राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।नियमों को ताक पर रखकर खनन माफियासरकार को लाखों-करोड़ों का चूना लगा रहे हैं।अब सवाल यह भी उठता है किक्या खनन विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं?और क्या इसी वजह से माफिया बेखौफ होकर अपना खेल खेल रहे हैं?स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की हैकि इस पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया जाएऔर अवैध खनन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि सरकारी राजस्व की रक्षा हो सके
और क्षेत्र में कानून का राज कायम रह सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
- विश्व जल दिवस पर संदेश: पानी बचाएं, भविष्य सुरक्षित करें
- CM धामी ने ‘उत्तराखंड की मिट्टी से जननायक’ पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
- पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी
- देहरादून परेड ग्राउंड में विकास की बड़ी घोषणा, 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- दून में महिला डॉक्टर से मारपीट, सर्जन पति समेत ससुराल पक्ष पर केस
- धामी सरकार के 4 साल, X पर ट्रेंड करता रहा हैशटैग
- भवाली-हल्द्वानी रोड हादसा, कार खाई में गिरी; SDRF ने निकाले 2 शव
- धामी सरकार में विभागों का आवंटन, CM के पास गृह और कार्मिक समेत कई बड़े विभाग
- नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन
Monday, March 23

