Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    Wednesday, March 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»वित्त नियंत्रक ने कहां से खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्ति, विजिलेंस के कान खड़े

    वित्त नियंत्रक ने कहां से खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्ति, विजिलेंस के कान खड़े

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    एक शिकायतकर्ता ने वित्त नियंत्रक की संपत्तियों का कच्चा चिट्ठा सरकार को भेजा, विजिलेंस से गोपनीय जांच कराने की मांग

     देहरादून: उत्तराखंड के एक वित्त नियंत्रक आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गए हैं। आरोप है कि बीते कुछ वर्षों में ही इन्होंने 05 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन और फ्लैट खरीद लिए हैं। यह संपत्ति उन्होंने अपनी कतिथ पत्नी, मां और पिता के नाम पर अलग-अलग जगह खरीदी है। उनकी संपत्तियों का साम्राज्य देहरादून से लेकर उत्तर प्रदेश तक में फैला है। वित्त नियंत्रक ने भ्रष्टाचार करते हुए आय से अधिक संपत्ति खरीदी और खुद को पाक साफ रखने के लिए ही उसे अपने परिजनों के नाम पर खरीदा जाना दर्शाया। इस मामले में पूरे तथ्यों और साक्ष्यों के साथ एक शिकायत सरकार को भेजी गई है। जिसमें वित्त अधिकारी की गोपनीय जांच की मांग की गई है।

    वित्त नियंत्रक उत्तराखंड में खासे चर्चा में रहते हैं। वह जिस भी विभाग में गए, वहां उन पर खेल करने के खूब आरोप लगते रहे। कार्यालय से बाहर भी उनके कई खेल चर्चाओं में रहे हैं। यह बात और है कि उनकी कारगुजारी खुलकर सामने नहीं आई। लेकिन, इस बार उनका कच्चा चिट्ठा खुलता दिख रहा है। सरकार को मिली शिकायत के अनुसार वित्त अधिकारी ने देहरादून में कालीदास रोड से लेकर चक रायपुर, चालंग, जाखन, सहस्रधारा रोड, पछवादून और परवादून के विभिन्न इलाकों में फ्लैट और जमीन खरीदी हैं। एक जमीन वित्त अधिकारी ने बिलासपुर उत्तर प्रदेश में भी खरीदी है।

    बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत को सरकार ने उत्तराखंड विजिलेंस को भेज दिया है। हालांकि, जांच की दिशा में क्या कदम उठाए गए, यह बात स्पष्ट नहीं की जा सकी। वित्त नियंत्रक की आय से अधिक के मामले की शिकायत भी कोई सामान्य शिकायत नजर नहीं आती है। क्योंकि, इसमें जिन भी संपत्तियों को अर्जित करने का जिक्र किया गया है, सभी के दस्तावेज दर्ज किए गए हैं। जो शिकायत के साथ एक प्रारंभिक जांच से कम नहीं है। इससे जांच एजेंसियों का काम और आसान हो जाएगा।

    शिकायत में बताया गया है कि वरिष्ठ वित्त अधिकारी अधिकारी ने किस तरह 04 अलग-अलग फेज में 5.16 करोड़ रुपये की संपत्ति परिजनों के नाम पर अर्जित की है। यह भी कहा गया है कि वित्त अधिकारी के पिता पेंशनर हैं और उनकी मां ग्रहणी। ऐसे में महज कुछ ही वर्षों में करोड़ों रुपये की संपत्ति कैसे अर्जित की जा सकती है। शिकायत में संपत्तियों के खरीद मूल्य के साथ स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन और टीडीएस के रूप में अदा की गई राशि का भी पाई-पाई का हिसाब दर्ज किया गया है। शिकायत में भी कुछ ही संपत्तियों का जिक्र है। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार से अर्जित आय का यह आंकड़ा उम्मीद से कहीं अधिक हो सकता है। हो सकता है कि विजिलेंस की जांच में उनका खुलासा हो जाए।

    इस अवधि में अर्जित की गई संपत्ति (शिकायत के अनुसार)
    -वर्ष 2017 से 2021 के बीच 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति (पहला बिंदु)
    -वर्ष 2017 से 2021 के बीच 1.71 करोड़ रुपये की संपत्ति (दूसरा बिंदु)
    -वर्ष 2021 और 2022 के बीच 45.65 लाख की संपत्ति (तीसरा बिंदु)
    -वर्ष 2021 से 2023 के बीच 1.38 करोड़ रुपये की संपत्ति (चौथा बिंदु)
    -वर्ष 2014 और 2021-22 में 16.06 लाख की संपत्ति (पांचवां बिंदु)

    बेटे को दिए 12 लाख रुपये नकद
    शिकायत में यह भी बताया गया है कि संबंधित अधिकारी ने वर्ष 2023 और 2024 में बेटे को 12 लाख रुपये की नकद राशि विशेष खर्चे के रूप में प्रदान की है। इतनी बड़ी राशि का नकद भुगतान भी अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि हमारी जांच एजेंसियां तथ्यों के साथ दी गई शिकायत में कितनी द्रुत गति से कार्रवाई को अंजाम देती है।

    Controller park did the Finance ears perked From where The property up Vigilance's worth crores

    Related Posts

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    March 3, 2026

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.