Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश के साईं घाट पर हादसा, माता-पिता की आंखों के सामने ओझल हुआ इकलौता बेटा
    • उत्तराखंड: 221 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम ने दी बधाई
    • जापान में भी मचेगी कुंभ की धूम, स्वामी आदित्यानंद और साध्वी योगमाता पहुँचे हरिद्वार
    • बिहार में मर्डर-लूट कर ऋषिकेश में छिपे थे अपराधी, पुलिस एनकाउंटर में दोनों गिरफ्तार
    • देहरादून: अमरदीप गैस सस्पेंड, DM के आदेश पर 27,000 ग्राहकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
    • पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा
    • सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार पर की चर्चा
    • नागथात: जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी
    • चारधाम यात्रा में फर्जी रुतबा दिखाना पड़ा भारी, बिहार नंबर की स्कॉर्पियो सीज
    • देहरादून: सीएम धामी को सौंपा गया ‘SIR’ गणना फॉर्म, मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए शुरू हुआ महाअभियान
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

    पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    • पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा
    • राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया
    • सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने किया स्वागत

    उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के नवनियुक्त माननीय उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

    कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की   दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है तथा आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त एवं जन-केंद्रित बनाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों एवं अनुभवों का समुचित उपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के अधिकाधिक पूर्व सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ने की होगी। उत्तराखण्ड के लगभग प्रत्येक गांव में पूर्व सैनिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति है, जिनका अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, प्रशिक्षण एवं मैदानी अनुभव आपदा जोखिम न्यूनीकरण, खोज एवं बचाव कार्यों तथा सामुदायिक आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने, समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं पूर्व सैनिकों के समन्वय से एक सक्षम और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का नेटवर्क विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

    इस अवसर पर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि लेफ्टिनेंट कर्नल भण्डारी के व्यापक प्रशासनिक, सैन्य एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहल और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेंगी।

    उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेनि.) ने भारतीय सेना में लगभग 38 वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने सेना के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं इकाइयों में सेवाएं प्रदान की हैं, जिनमें थल सेना प्रशिक्षण स्कूल, लद्दाख स्काउट रेजीमेंटल सेंटर लेह, गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर लैंसडाउन, मराठा रेजीमेंट तथा नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला प्रमुख हैं। उन्होंने ऑपरेशन पवन (श्रीलंका), ऑपरेशन मेघदूत (सियाचिन ग्लेशियर) तथा ऑपरेशन विजय (कारगिल) में सक्रिय भूमिका निभाई है।

    सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उन्होंने पूर्व सैनिकों के संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। वे उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

    Ex-servicemen will be integrated into the disaster management system.

    Related Posts

    ऋषिकेश के साईं घाट पर हादसा, माता-पिता की आंखों के सामने ओझल हुआ इकलौता बेटा

    उत्तराखण्ड पर्यटन By hillwani

    उत्तराखंड: 221 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम ने दी बधाई

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    जापान में भी मचेगी कुंभ की धूम, स्वामी आदित्यानंद और साध्वी योगमाता पहुँचे हरिद्वार

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    ऋषिकेश के साईं घाट पर हादसा, माता-पिता की आंखों के सामने ओझल हुआ इकलौता बेटा

    June 9, 2026

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश के साईं घाट पर हादसा, माता-पिता की आंखों के सामने ओझल हुआ इकलौता बेटा

    June 9, 2026

    उत्तराखंड: 221 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम ने दी बधाई

    June 9, 2026

    जापान में भी मचेगी कुंभ की धूम, स्वामी आदित्यानंद और साध्वी योगमाता पहुँचे हरिद्वार

    June 9, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.