Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    • 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
    • चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
    • ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
    • हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
    • देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
    • आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
    • देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    Thursday, March 5
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»देहरादून में शराब की दुकान का लाइसेंस डीएम ने निरस्त किया, क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

    देहरादून में शराब की दुकान का लाइसेंस डीएम ने निरस्त किया, क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून के ग्राम सुद्धोवाला में शराब की जिस मॉडल शॉप का लाइसेंस अक्टूबर 2024 में जारी किया गया था, उसे जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल ने निरस्त कर दिया है। ‘योर डेली बास्केट डिपार्टमेंटल स्टोर’ नाम ने संचालित की जा रही शराब की मॉडल शॉप को लेकर स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। विरोध को बढ़ता देख जिलाधिकारी ने न सिर्फ संयुक्त जांच करवाई, बल्कि दोनों पक्षों को वार्ता के लिए भी बुलाया। जनभावना और नियमों के उल्लंघन के अनुरूप जिलाधिकारी ने शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। जांच में पाया गया था कि शराब की दुकान को गांव के बीच आबादी क्षेत्र में खोला गया है, इसका स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर होना पाया गया और जो दिशाएं आवेदन के साथ दर्शाई गई थीं, उनमें मौके पर भिन्नता पाई गई।

    शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त किए जाने के साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस संबंध में विस्तृत आदेश भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रकरण की पत्रावली की सुनवाई रिट पिटिशन संख्या-3537/2024 (एम.एस.) ग्राम पंचायात सुद्धोवाला व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में पारित आदेश दिनांक 20.12.2024 के अनुपालन में शुरू की गई। उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल ने अपने उक्त आदेश में जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रकरण के निस्तारण का आदेश दिया था। सुनवाई में गुनेश देवी, ग्राम प्रधान सुद्धोवाला, सोनी रावत निवासी सुद्धोवाला, प्रेम सिंह, पंकज गुसांई निवासी सुद्धोबाला तथा राजीव कुमार गोयल, लाइसेंसी (सुद्धोवाला में स्थित Your Daily Basket Departmental Store) देहरादून उपस्थित रहे।

    वहीं, विभाग की ओर से जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे। पक्षकारों का कथन सुना गया तथा पत्रावली पर उप जिलाधिकारी विकासनगर/जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त रिपोर्ट प्राप्त की गई। शिकायतकर्ताओं ने कहा शराब की दुकान आवासीय क्षेत्र में खोली गई है और इस स्थान पर बच्चों का स्कूल और कुछ दूरी पर मंदिर भी स्थित है। दुकान को गांव के बीच आबादी में खोला गया है, जो स्कूल से 50 मीटर की दूरी पर है। लाईसेंस में दर्शाई गई सीमायें मौके पर भिन्न हैं। दुकान स्वामी ने विभाग को गुमराह कर लाइसेंस प्राप्त किया है। साथ ही दुकान की जानकारी ग्राम पंचायत को नहीं दी गई और उक्त दुकान को मोड़ पर बनाया गया है, जिससे यातायात की आवाजाही में परेशानी भी उत्पन्न हो रही है।

    दुकान स्वामी ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है, जिससे किसी भी समय

    अप्रिय घटना घट सकती है। ग्राम प्रधान ने कहा कि दुकान स्वामी ने उनको वार्ता के दौरान बताया था कि इस स्थल पर शराब की दुकान नहीं खोलेंगे, जबकि लाईसेंस प्राप्त करने के पश्चात् उनके द्वारा शराब की दुकान को खोला गया है। शिकायत करने वाले पक्ष ने यह भी कहा कि शराब की दुकान से ग्राम सभा का माहौल अत्यधिक खराब हो रहा है और शराब की दुकान में लगातार भीड़ भी बनी रहती है। जिससे ग्रामीण माहौल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ग्राम सभा सुद्धोवाला के आस-पास अन्य शैक्षणिक संस्थान जैसे यूनिवर्सिटी आदि संचालित हो रहे हैं, जिसमें पूरे देश के छात्र-छात्रायें पढ़ने के लिए आते हैं। जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि ग्रामीणों द्वारा 105 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है कि शराब की दुकान को बंद किया जाए।

    दूसरी तरफ दुकान स्वामी राजीव कुमार गोयल ने दुकान से स्कूल लगभग 161 मीटर है और उनकी दुकान के सम्मुख राकेश भट्ट का घर स्थित है। उन्होंने दुकान का लाइसेंस 25 अक्टूबर 2024 को प्राप्त किया और दुकान का नक्शा नियमानुसार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से कॉमिर्शियल आधार पर पास कराया गया है। दुकान के ऊपर होमस्टे बनाए जाने के लिए आवेदन भी किया गया है। ग्रामीण उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं, जिससे उनके व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनके द्वारा नियमों के तहत लाईसेंस प्राप्त किया गया है। इसलिए उन्हें निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण तरीके से दुकान चलाने दी जाए।

    दोनों पक्षों को सुनने के साथ जिलाधिकारी ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी विकासनगर एवं जिला आबकारी अधिकारी देहरादून से संयुक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त की। 05 फरवरी 2025 की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि स्थल पर व्यक्तियों/महिलाओं द्वारा धरना दिया जा रहा है और वाइन शॉप का विरोध किया जा रहा है। प्रश्नगत वाईन शॉप सुद्धोवाला से भाऊवाला मार्ग पर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। इसके बगल में चार छोटे-छोटे स्लाइडिंग वाले कमरे बनाये गए हैं। जिन्हें मौजूद कर्मचारी द्वारा थैरेपी केंद्र बताया गया, जबकि ग्रामीण उसे मसाज पार्लर बता रहे हैं। ऊपर प्रथम तल पर होम स्टे चलाया जा रहा है, जिससे संबंधित कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि ग्रामीण उक्त दुकान का विरोध निम्न बिंदुओं पर कर रहे हैं।

    (1) जिस स्थान पर वाइन शॉप खोली गयी वह स्थान आवासीय क्षेत्र है।
    (2) वाइन शॉप के समीप तीव्र मोड़ है, वाइन शॉप होने के कारण उक्त स्थल पर वाहनों की भीड़ रहती है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
    (3) बाईन शॉप के पास अम्बेसिडर स्कूल है, जिसके कारण स्कूल के बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
    (4) सुद्धोवाला चौक पर पूर्व से ही शराब की दुकान खुली हुई है, जिस कारण उक्त वाइ शॉप खोले जाने का कोई औचित्य नहीं है।
    (5) वाइन शॉप के ऊपर प्रथम तल पर होमस्टे चलाया जा रहा है, जिसके संबंध में सक्षम विभाग से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई है।
    (6) वाइन शॉप भूतल पर बनी है, जिसके समीप घर, छोटे-छोटे स्लाइडिंग वाले कमरे बनाए गए हैं, उक्त कमरों में मसाज पार्लर में थैरेपी किए जाने का उल्लेख किया गया है।

    पुलिस और एलआईयू की रिपोर्ट का भी संज्ञान
    जिलाधिकारी ने प्रकरण में थाना प्रेमनगर से भी रिपोर्ट प्राप्त की। जिसमें स्थल पर पार्किंग के अभाव और विरोध के चलते शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा जताया गया। इसके अलावा प्रधानाचार्य एम्बेस्डर स्कूल सुद्धोवाला के प्रार्थना पत्र का जिक्र करते हुए कहा गया कि स्कूल के नजदीक शराब की दुकान खुलने से अत्यधिक परेशानी हो रही है और बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। दूसरी तरफ एलआईयू की रिपोर्ट में भी ऐसी ही आशंका जताई गई।

    जिलाधिकारी ने यह भी पाया कि दुकान को जारी लाइसेंस संख्या 84/2024-25 दिनांक 25-10-2024 में वर्णित दिशाओं में जिसमें पूरब में सुद्धोवाला-भाऊवाला मार्ग, पश्चिम में भूमि निर्मला देवी, उत्तर में 10 फीट चौड़ा रास्ता एवं दक्षिण में संपत्ति प्रेमलाल नौटियाल का उल्लेख किया गया है, जबकि मौके पर दिशाओं में भिन्नता का उल्लेख किया गया है। लिहाजा, जिलाधिकारी सविन बंसल ने आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 34 एवं 59 में प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

    DM canceled in Dehradun of liquor shop the license why was this step taken?

    Related Posts

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    March 5, 2026

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    March 5, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    March 5, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.