Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी
    • उत्तराखंड में जमीन विवाद पर नया नियम, पुलिस हस्तक्षेप कम
    • 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव
    • ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार
    • रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 18 हिरासत में
    • सूखी लकड़ी न मिली, डीजल-टायर से बेटी को दी अंतिम विदाई
    • आकाशीय बिजली से रेस्टोरेंट में आग, सिलिंडर फटने से हालात बेकाबू
    • टिहरी के मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 से शुरू
    • पेंशन घोटाले पर प्रशासन सख्त, सभी लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन
    • कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी खींचतान
    Monday, April 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव

    14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून:

    बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जल्द ही आम जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा. आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. जिसके बाद दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा. महज 2.5 घंटे में ही दिल्ली से दून पहुंच सकेंगे. वहीं, उद्घाटन से पहले एक्सप्रेसवे के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. जिसके तहत नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद ने नाम भी सुझाया है.

    दरअसल, नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने ‘दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे’ का नाम ‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर’ के नाम पर रखने का अनुरोध किया है. जिसके बाद इस एक्सप्रेसवे के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से इसका कोई नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन उद्धाटन से पहले इस एक्सप्रेसवे के नामकरण को लेकर चर्चा छिड़ गई है.

    सांसद चंद्र शेखर ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध करते हुए लिखा है कि ‘यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, जिसे साल 2023-24 तक पूरा किया जाना था, करीब दो साल के देरी के बाद अब लोकार्पित किया जा रहा है.’

    उन्होंने अनुरोध करते हुए आगे लिखा है कि ‘इस एक्सप्रेसवे का नाम भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों, वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाए. ताकि, यह प्रोजेक्ट न केवल विकास का प्रतीक बने. बल्कि, उनके महान योगदान के प्रति एक श्रद्धांजलि भी हो. यह निर्णय देश के करोड़ों लोगों खासकर विशेषकर बहुजन समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय होगा.’

    क्या है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खासियत? गौर हो कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक अहम ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट है, जिसे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से भी जाना जाता है. दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से 5–6 घंटे का सफर घटकर करीब 2.5–3 घंटे का रह जाएगा. करीब 213 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे में राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर 12 किमी का एशिया का सबसे लंबा ‘वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर’ बनाया गया है. पार्क के बीच से गुजरने के बाद भी एक्सप्रेसवे की वजह से वन्यजीवों के विचरण में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा.

    एक्सप्रेसवे के बनने के बावजूद भी इसमें तैयार किए गए गलियारों से वन्यजीव आसानी से जंगल में विचरण कर सकेंगे. इस तरह से फर्राटा भरती गाड़ियों से इन वन्यजीवों के विचरण में कोई व्यवधान नहीं होगा. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली को देहरादून (उत्तराखंड) से जोड़ेगा. जिसका रूट दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होगा. जो गाजियाबाद-बागपत-शामली-सहारनपुर के इलाके से मोहंड होते हुए देहरादून तक जाता है. इसके निर्माण में करीब 12 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है. जो 6 लेन का है.

    Delhi-Dehradun Expressway to be inaugurated on April 14 name proposed

    Related Posts

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    उत्तराखंड में जमीन विवाद पर नया नियम, पुलिस हस्तक्षेप कम

    उत्तराखण्ड By hillwani

    ऋषिकेश: महिला से रेप का आरोप, बाप-बेटे समेत 3 पर केस; एक गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    April 6, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    April 6, 2026

    उत्तराखंड में जमीन विवाद पर नया नियम, पुलिस हस्तक्षेप कम

    April 6, 2026

    14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, नाम को लेकर प्रस्ताव

    April 6, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी

    April 6, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.