Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर Yashpal Arya का सरकार पर हमला
    • रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई
    • ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस
    • शहीद हीरा गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, सिलेंडर जब्त; मुकदमा दर्ज
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश की संभावना
    • CM घोषणाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 15 दिन में फैसला : मुख्य सचिव
    • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की वन्यजीव-अनुकूल तकनीक का ओडिशा मीडिया ने किया निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी श्रद्धांजलि
    • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण
    Monday, March 16
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»सौरभ थपलियाल के समर्थन में युवा जोश हाई, वीरेंद्र पोखरियाल दे पाएंगे टक्कर!

    सौरभ थपलियाल के समर्थन में युवा जोश हाई, वीरेंद्र पोखरियाल दे पाएंगे टक्कर!

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    • सौरभ को मैदान में उतारने से एबीवीपी व भाजयुमो में उत्साह
    • एबीवीपी व भाजयुमो के दिग्गज हुए एकजुट 
    • सौरभ को मेयर बनाने के लिए झोंकी पूरी ताकत
    • कांग्रेस कैंडिडेट वीरेंद्र पोखरियाल दे पाएंगे टक्कर? 

    देहरादून: भाजपा ने प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून के मेयर पद पर सौरभ थपलियाल को मैदान में उतार कर युवा कार्ड खेला है जिसका ग्राउंड पर असर दिखने लगा है। सौरभ थपलियाल के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुराने दिग्गज एकजुट होकर मैदान में आ गए हैं।

    देहरादून नगर निगम सीट पर युवा चेहरे को टिकट दिए जाने के बाद से युवाओं में खासा उत्साह नज़र आ रहा है। सौरभ थपलियाल को मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने युवा वर्ग और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एक बड़ा संदेश दिया है कि पार्टी युवाओं व समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। यही वजह है कि देहरादून जैसी महत्वपूर्ण सीट पर सौरभ को मेयर पद का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने युवाओं को साधने की कोशिश की है।

    सौरभ को टिकट मिलने के बाद से विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा कार्यकर्ता एकजुट नज़र आ रहे हैं। इसमें ऐसे युवाओं की संख्या अधिक है जोकि मौजूदा समय राजनीति में सक्रिय नहीं थे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा सौरभ को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसकी बड़ी वजह है कि सौरभ थपलियाल ने विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा में अध्यक्ष के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

    छात्र राजनीति से निकलने के बाद सौरभ थपलियाल ने स्वयं को भाजपा के एक कद्दावर युवा चेहरे के तौर पर स्थापित किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता होने के दौरान भी सौरभ ने छात्र राजनीति में अपना एक अलग मुकाम स्थापित किया। राज्य के सबसे बड़े डीएवी महाविद्यालय में परिषद का पहला अध्यक्ष होने की उपलब्धि सौरभ के खाते में है।

    यही नहीं एक के बाद एक लगातार दो चुनाव जीतने का खिताब भी सौरभ के ही नाम है। राज्य के नामी महाविद्यालय में शुमार डीएवी कॉलेज में 1999 में सौरभ रिकॉर्ड मतों से छात्र संघ महासचिव का चुनाव जीते और ठीक उसके अगले ही साल 2000 में छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव जीत अपने नाम एक रिकॉर्ड स्थापित किया।

    महज डीएवी कॉलेज ही नहीं बल्कि छात्र महासंघ के महासचिव व अध्यक्ष होने का रिकॉर्ड भी सौरभ के नाम है। सौरभ की जीत के बाद से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएवी जैसे महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की शुरुआत भी की थी। डीएवी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत कर जो नींव सौरभ ने डाली उस पर एक के बाद एक विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीते।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अहम जिम्मेदारी निभा चुके सौरभ थपलियाल युवाओं में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि सौरभ को टिकट मिलने के बाद से युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता है। विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ता भी सौरभ को टिकट मिलने के बाद से एकजुट हो गए है। सौरभ थपलियाल के समर्थन में युवा लामबंद हो रहा है साफ है कि बीजेपी ने जिस रणनीति के तहत सौरभ को टिकट दिया है उसमें वो सफल नज़र आ रही है।

     

     

    देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के टिकट पर देहरादून मेयर महाभारत में कूदे डीएवी पीजी कॉलेज के एक दूसरे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल किस अंदाज में सौरभ थपलियाल का मुकाबला करते हैं। पोखरियाल के सामने युवाओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की बड़ी चुनौती होगी।

    बड़ा सवाल है कि क्या सौरभ थपलियाल लगातार तीन बार से देहरादून में मेयर बैटल जीतती आ रही बीजेपी के लिए इस बार सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे या फिर वीरेंद्र पोखरियाल तीन बार से हारती आ रही कांग्रेस को अबकी बार जीत का स्वाद चखा पाएंगे?

    Dehradun Mayor battle Mayor Election Saurabh Thapliyal UTTARAKHAND NEWS Virendra Pokhriyal

    Related Posts

    प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर Yashpal Arya का सरकार पर हमला

    उत्तराखण्ड By hillwani

    रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई

    उत्तराखण्ड शिक्षा By hillwani

    ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस

    उत्तराखण्ड स्वास्थ्य By hillwani

    Comments are closed.

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर Yashpal Arya का सरकार पर हमला

    March 16, 2026

    रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई

    March 16, 2026

    ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस

    March 16, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.