Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
    • ऋषिकेश: विदेशी महिला की रहस्यमयी मौत से सनसनी
    • CM धामी ने लॉन्च किया ‘श्रमिक सेवा’ ऐप, खातों में ₹17 करोड़ ट्रांसफर
    • DM के निर्देश: मानकों के बिना नहीं चलेगा कोई सेंटर
    • उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति
    • उत्तराखंड में जनगणना 2026 शुरू, घर बैठे करें स्वयं गणना
    • रुद्रपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो किशोरों पर केस
    • कृषि विभाग में 12 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, CM धामी ने सौंपी जिम्मेदारी
    • ऋषिकेश ग्लास ब्रिज में खामी ,उद्घाटन से पहले बजरंग सेतु में दरारें, लोगों की एंट्री रोकी
    • देहरादून दौरे से पहले PM मोदी के लिए हाई अलर्ट, रूट 13 जोन में बंटा
    Friday, April 10
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»CM धामी ने लॉन्च किया ‘श्रमिक सेवा’ ऐप, खातों में ₹17 करोड़ ट्रांसफर

    CM धामी ने लॉन्च किया ‘श्रमिक सेवा’ ऐप, खातों में ₹17 करोड़ ट्रांसफर

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून:

    उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रही पलायन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. ऐसे में सरकार पलायन रोकने और रिवर्स पलायन पर विशेष जोर दे रही है. इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे प्लान को रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय जरूरत के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर के साथ ही विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके. .

    दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण किया. साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में करीब 17 करोड़ की राशि का डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किया. मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए.

    उन्होने कहा कि अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाइन अनुदान वितरण बंद कर, ऑनलाइन निस्तारण और डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का ट्रांसफर किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के जरिए अभी तक 11828 लाभार्थियों को कुल 29.89 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है. इसी क्रम में 8005 लाभार्थियों को कुल 17.25 करोड़ की धनराशि वितरित की जा रही है.

    इस प्रकार बीते 6 माह में अब तक कुल 19833 लाभार्थियों को 47.14 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय श्रमिकों को पलम्बर, इलैक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि क्षेत्रों में कौशल प्रदान किया जाए.

    इसी तरह योगा एंव वेलनेस में रोजगार की सम्भावना को देखते हुए आगामी सत्र में श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाए. सीएम ने कहा कि बोर्ड निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण के बाद विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करे. इसके लिए विदेश मंत्रालय भारत सरकार में पंजीकृत एजेन्सी के जरिए कार्रवाई की जाए.

    साथ ही श्रमिकों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने और उनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पर भी ध्यान दिया जाए. इसके लिए श्रमिकों के कार्य स्थल पर ही चिकित्सा परीक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके रोजगार में व्यवधान उपलब्ध न हो.

    वही, श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि UKLCCMS Portal पोर्टल के जरिए अब तक 16000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके जरिए शुल्क के रूप में अस्सी लाख रुपए की धनराशि जमा हो चुकी है, साथ ही बोर्ड के पास अब तक कुल 324 करोड़ की धनराशि सेस के रूप में जमा हो चुकी है. जिसे श्रमिकों के कल्याण में इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बीच सामग्री वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है, जिससे लाभार्थियों का लाईव फोटो एवं जियो ट्रेकिंग के जरिए सामग्री वितरण सुनिश्चित किया जायेगा.

    CM Dhami launches 'Shramik Seva' app transfers ₹17 crore to accounts

    Related Posts

    CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    ऋषिकेश: विदेशी महिला की रहस्यमयी मौत से सनसनी

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    DM के निर्देश: मानकों के बिना नहीं चलेगा कोई सेंटर

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

    April 10, 2026

    ऋषिकेश: विदेशी महिला की रहस्यमयी मौत से सनसनी

    April 10, 2026

    CM धामी ने लॉन्च किया ‘श्रमिक सेवा’ ऐप, खातों में ₹17 करोड़ ट्रांसफर

    April 10, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.