Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान
    • हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन
    • देहरादून दूल्हा बाजार हत्याकांड में मृतका की पहचान, आरोपी गिरफ्तार
    • अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
    • सीईओ अंकिता की कार को लेकर डीएम–कैंट बोर्ड में टकराव
    • सीएम धामी के सख्त निर्देश कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
    • गृह विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, कानून व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
    • 2047 विजन को लेकर जिलों की जनपदवार समीक्षा, मुख्य सचिव के निर्देश
    • केंद्रीय बजट 2026-27 से उत्तराखंड को बड़ा लाभ,राज्य को 1841 करोड़ की अतिरिक्त राशि
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»सीबीआई ने उत्तराखंड में 46 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, 500 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई

    सीबीआई ने उत्तराखंड में 46 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, 500 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    उत्तराखंड में सामने आए चर्चित लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) घोटाले में अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई/एसीबी देहरादून ने एक साथ 46 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अपने हाथों में ले ली है। यह कार्रवाई उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद की गई है।

    09 जिलों में 18 मुकदमे, अब सभी सीबीआई के सुपुर्द
    जांच एजेंसियों के अनुसार एलयूसीसी के खिलाफ दर्ज मामले उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों तक फैले हुए हैं।

    इन जिलों के विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिन सभी को अब सीबीआई ने एक साथ क्लब कर लिया है। मामले में पहली एफआईआर 1 जून 2024 को हुई थी दर्ज। इस बहुचर्चित घोटाले की शुरुआत कोतवाली कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में हुई, जहां तृप्ति नेगी ने 1 जून 2024 को सोसाइटी के खिलाफ पहली लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसी एफआईआर को अब मूल (बेस) केस मानते हुए सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की है।

    2022 से शुरू हुई ठगी, 2024 में ऑफिस बंद कर फरार
    जांच में सामने आया है कि एलयूसीसी ने वर्ष 2022 से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने दफ्तर खोले और एफडी, आरडी, बचत जमा के नाम पर लोगों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर धन जमा कराया।

    वर्ष 2024 में अचानक सभी कार्यालय बंद कर दिए गए और सोसाइटी के पदाधिकारी व एजेंट गायब हो गए, जिसके बाद ठगी का व्यापक खुलासा हुआ।

    02 जनहित याचिकाओं से सीबीआई तक मामला पहुंचा
    घोटाले के खिलाफ सबसे पहले ऋषिकेश निवासी अशुतोष ने 25 मार्च 2025 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की। याचिका में आरोप लगाया गया कि एलयूसीसी अवैध रूप से संचालित होती रही और जनता की जमा-पूंजी का दुरुपयोग किया गया।

    इसके बाद अपर तुनवाला निवासी विशाल छेत्री ने भी इसी प्रकरण में एक अन्य याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की। दोनों याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने 17 सितंबर 2025 को सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया।

    आंदोलन से मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
    घोटाले से पीड़ित निवेशक न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन से लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच तक आंदोलन हुआ।

    शुरुआत में मामले की जांच सीबीसीआइडी कर रही थी, लेकिन जनआक्रोश और तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की।

    अब तक 20 गिरफ्तारियां, चार्जशीट भी दाखिल
    सीबीआई के हवाले होने से पहले सीबीसीआइडी द्वारा
    20 आरोपियों की गिरफ्तारी और 10 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

    अब सीबीआई ने जांच से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीसीआइडी से अपने कब्जे में ले लिए हैं और मामले की परत-दर-परत जांच शुरू कर दी है। सीबीआई द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों, सोसाइटी नेटवर्क की व्यापक जांच होने की उम्मीद है। निवेशकों को भरोसा है कि अब 500 करोड़ से ज्यादा की इस कथित ठगी के मुख्य कर्ताधर्ता बेनकाब होंगे और धन की बरामदगी का रास्ता खुलेगा।

    इन पर दर्ज किया गया मुकदमा
    1. Girish Chand Singh Bisht – Mandir Marg, Mira Nagar, Near Gali-08, Bapu Gram, Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    2. Urmila Bisht – Gali No. 4, Mira Nagar, Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    3. Jagmohan Bisht – Gali No. 4, Mira Nagar, Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    4. Anita Negi – Gali No. 9, Bees Bigha, Bapu Gram, Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    5. Sameer Agrawal – Plot No. 502, Blossom OPHSG, Sector-3, Ghansoli, Navi Mumbai – Maharashtra

    6. Shabab Husain Rizvi – Orai, PS Kotwali Orai, Jalaun – Uttar Pradesh

    7. R. K. Shetti – 201, Shreyas Apartment, DL Vaidya, Dadar West, Mumbai – Maharashtra

    8. Sanjay Mudgal – Ward No. 1, Bhanjal, Upper Post Office, Sunkali Amlehar, Una Sadar – Himachal Pradesh

    9. Shreyas Talpade – Address Unknown – State Not Mentioned

    10. Alok Nath – 901, Sky Deck, Oberai Complex, Andheri West, Mumbai – Maharashtra

    11. Uttam Kumar Singh Rajput – Chitragupt Nagar, PS Kotwali, Barabanki – Uttar Pradesh

    12. Maya Rajput – Chitragupt Nagar, PS Kotwali, Barabanki – Uttar Pradesh

    13. Paritosh Pant – Sidhuwala, Vasant Vihar, Dehradun – Uttarakhand

    14. Dinesh Singh (Chairman, LUCC) – 164, Vijay Vihar, Nagar Palika Parishad, Loni, Ghaziabad – Uttar Pradesh

    15. Vinita Bhatt (Lady Director, LUCC) – Shyampur, Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    16. Tarun Maurya – Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    17. Bimla Saxena – Old Picture Hall, Power House, Kotwali Pauri, Pauri Garhwal – Uttarakhand

    18. Shailendra – Branch Manager, Joshimath, Chamoli – Uttarakhand

    19. Mamta Bhandari – Branch Manager, LUCC, Srinagar, Pauri – Uttarakhand

    20. Vineet Singh – Address Unknown – State Not Mentioned

    21. Pragya Rawat – Padampur Patti Motadhak, Kotwali Kotdwar, Pauri Garhwal – Uttarakhand

    22. Sarojni Bisht – Nandpur, Kotwali Kotdwar, Pauri Garhwal – Uttarakhand

    23. Soniya Rawat – Mawakot, Kotwali Kotdwar, Pauri Garhwal – Uttarakhand

    24. Harendra Singh – Srinagar, Pauri Garhwal – Uttarakhand

    25. Prakash Singh Bhandari – Rishikesh – Uttarakhand

    26. Shivani – Gali No. 4, Meera Nagar, IDPL, Rishikesh – Uttarakhand

    27. Arvind Kushwah – Pathakpur Aurai Konch Road, Jalaun – Uttar Pradesh

    28. Ajay Kumar Shrawankar – Mohalla Kashinath, Jalaun – Uttar Pradesh

    29. Sabir Ali – Lakhimpur Kheri, PS Sadar, Kheri – Uttar Pradesh

    30. Rakesh Kumar Verma – Balrampur Gainsari – Uttar Pradesh

    31. Raghuvendra Singh – Kaun Ghusiya, Jalaun – Uttar Pradesh

    32. Sanjeev Kumar Kharey – Aurekhi, Jalaun – Uttar Pradesh

    33. Santosh Kumar Mishra – Ahmedpur, Barabanki – Uttar Pradesh

    34. Shashibhanu Singh – Village Aardoraja, Jalaun – Uttar Pradesh

    35. Loni Urban Multi State Credit & Thrift Society – 2nd Floor, Plot-C-8, Ocean Plaza, Sahibabad, Ghaziabad – Uttar Pradesh

    36. Sangeeta Rana – Ranipokhri, Dehradun – Uttarakhand

    37. Vijendra Pushpwan – Paench, Ukhimath, Rudraprayag – Uttarakhand

    38. Indu Upadhyay – Branch Manager, LUCC, Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    39. Mahendra – Pool No. 1, Dakpathar, Vikas Nagar, Dehradun – Uttarakhand

    40. Shammi – Pool No. 1, Dakpathar, Vikas Nagar, Dehradun – Uttarakhand

    41. Govind Verma – Pool No. 1, Dakpathar, Vikas Nagar, Dehradun – Uttarakhand

    42. Prakash Bhandari – Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    43. Neha Bhandari – Rishikesh, Dehradun – Uttarakhand

    44. Manjar Hussain – Deva, Barabanki – Uttar Pradesh

    45. Shubham Mangai – Ranipokhri, Dehradun – Uttarakhand

    46. Himanshu Sharma – Ranipokhri, Dehradun – Uttarakhand

    46 people in Uttarakhand action taken CBI files case against in Rs 500 crore scam

    Related Posts

    ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

    February 3, 2026

    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

    February 3, 2026

    हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

    February 3, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.