जाम में फंसी दूल्हे की कार… दुल्हन करती रही इंतजार, परेशानी देख लोगों ने फिर ऐसे निकाला रास्ता रुड़की जाने…
Browsing: राज्य समाचार
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने की तैयारी शुरू, दौरे के पीछे है ये खास वजह डीएम…
वसंत पंचमी पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन हुआ तय, तीन माह बाद इस दिन होंगे बदरीविशाल…
मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आई है, बल्कि इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को “मौली” के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भरने का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू स्थापित किए गए हैं। ये स्टैचू न केवल खेल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त, मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को राष्ट्रीय मंच पर भव्यता से प्रदर्शित किया जा रहा है। खेलों के साथ-साथ, यह आयोजन राज्य की समृद्ध परंपरा और लोकसंस्कृति को देशभर में पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है। उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास से मोनाल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल – निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत देहरादून, 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक इन खेलों का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शकों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए खेल परिसर में निःशुल्क ई-ऑटो सेवा शुरू की है।…
नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉनक्लेव के चौथे दिन खेल पोषण और एथलीट जीवन की वास्तविक चुनौतियों पर की गई चर्चा देहरादून…
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साइकिल सुविधा से 38वें राष्ट्रीय खेल को मिलेगा नया आयाम देहरादून : उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेल को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इस सुविधा के माध्यम से दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल के माध्यम से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह उत्तराखंड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से न केवल राष्ट्रीय खेल को एक नया रूप मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड को पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी। उत्तराखंड सरकार का यह अभिनव प्रयास खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
त्रिशूल शूटिंग रेंज में निशाना साध सरबजोत गदगद पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ने कहा-ऐसी रेंज देश में कहीं नहीं…
यूपीसीएल द्वारा पहली बार नवीनतम तकनीकी के प्रयोग से होगी ओवरड्राल की स्थिति पर नियंत्रण माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल…
सिंचाई विभाग में अभियंताओं के बंपर तबादले नवनियुक्त 42 सहायक अभियंताओं की भी हुई तैनाती विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू,…
