आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गढी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभा कक्ष में आयोजित हनोल मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने हनोल और ठडियर क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक नई सड़क का निर्माण, सौंदर्यीकरण और ठडियार में पुल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही टोंस नदी के दोनों किनारों पर घाटों का निर्माण और मृदा स्थिरीकरण के कार्य की योजना बनाई गई है। इस बैठक में पर्यटन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समन्वित प्रयासों से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। गढवाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से खट्ल तक संपर्क मार्ग का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, यात्रा मार्गों पर शौचालय और साइन बोर्ड लगाने जैसे कार्यों पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हनोल क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन निर्णय को शीघ्र अमल पर लाया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
- चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
- ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
- हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
- देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
- आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
- देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
- रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
Friday, March 6

