Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    • 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
    • चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
    • ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
    • हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
    • देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
    • आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
    • देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    Thursday, March 5
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»देहरादून में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 9,428 फर्जी कार्ड बनाकर करोड़ों की बीमा राशि हड़पी

    देहरादून में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 9,428 फर्जी कार्ड बनाकर करोड़ों की बीमा राशि हड़पी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    राजधानी देहरादून में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर किए गए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) द्वारा की गई जांच में सामने आया कि निरस्त किए गए 1,36,676 राशन कार्डों के सापेक्ष 9,428 फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए गए और इनके माध्यम से करोड़ों रुपये की बीमा राशि का अनुचित लाभ लिया गया। यह जांच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने करवाई थी। जिसमें पहले फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए और उसके क्रम में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का अब तक का सबसे बड़ा खेल उजागर हो गया।

    यह फर्जीवाड़ा राशन कार्ड की अनियमितताओं से जुड़ा है, क्योंकि आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। जांच में पाया गया कि बड़ी संख्या में अपात्र व्यक्तियों ने गलत दस्तावेजों के आधार पर राशन कार्ड बनवा लिए और जैसे ही उनका डेटा ऑनलाइन हुआ, फर्जी आयुष्मान कार्ड स्वतः जनरेट हो गए। हालांकि, जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज करावा दिया। अब मामले की जांच शुरू हो गई है और जल्द इसके पीछे के गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा।

    दरअसल, राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसके तहत देहरादून जिले में 1,36,676 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर इनका डाटा SHA को भेजा गया। जिसके क्रम में SHA के अतिरिक्त निदेशक (आईटी) अमित शर्मा द्वारा दी गई तहरीर पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पुलिस जांच में जुटी, कई और परतें खुलने की आशंका
    पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी कार्ड धारकों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन कार्डों से कितने लोगों ने इलाज कराया और कितनी बीमा राशि का दुरुपयोग हुआ। वहीं, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भी एक एक कार्ड पर लिए गए लाभ का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है।

    जिला पूर्ति विभाग ने भी दर्ज कराया मुकदमा
    इस प्रकरण में जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय ने भी जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एक मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया है। राशन कार्ड अनुभाग प्रभारी शंशाक चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशों पर राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जिसमें 3323 कार्डों को अपात्र पाए जाने पर निरस्त किया गया। संदेह है कि कई लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशन कार्ड बनवाए हैं। जिलाधिकारी बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

    क्या है आगे की कार्रवाई
    राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण और जिला प्रशासन अब मिलकर सभी फर्जी कार्डों की पहचान और लाभ की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जा रही है। जिलाधिकारी सविन ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी भी मिलीभगत पाई जाएगी, उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

    428 fake cards Big fraud exposed in Ayushman Bharat Yojana in Dehradun insurance amount worth crores swindled by making 9

    Related Posts

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    उत्तराखण्ड By hillwani

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    March 5, 2026

    2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

    March 5, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

    March 5, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.