Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
    • धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
    • रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
    • देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां
    • विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
    • अवैध खनन मामले में सख्ती, CM धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी स्टाफ सस्पेंड
    • एलपीजी एवं ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 280 निरीक्षण किए गए
    • न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ
    • प्रदेश में जनसुविधाओं के विकास को 44.64 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दी स्वीकृति
    • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
    Friday, March 13
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»भाजपा संगठन पर्व की कार्यशाला मे सीएम धामी रहे मौजूद, संगठन को अधिक मजबूती देने का लिया गया संकल्प

    भाजपा संगठन पर्व की कार्यशाला मे सीएम धामी रहे मौजूद, संगठन को अधिक मजबूती देने का लिया गया संकल्प

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देश देहरादून राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    अनुशासनहीन लोगों को नही मिलेगा पार्टी मे पद

    देशभर के राज्यों में आपके किये धामी के ऐतिहासिक और साहसिक कार्यों की देश भर चर्चा : चाहर

    मुख्यमंत्री धामी के कार्यों व प्रवासों का चुनाव में पार्टी को मिल रहा है लाभ : चाहर

    देहरादून 9 फरवरी। केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री राजकुमार चाहर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला में एक सुर मे 2027 विधानसभा समेत सभी चुनावों में जीत की दृष्टि से मजबूत संगठन तैयार करने का निर्णय लिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि अनुशासनहीन , पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लिया जाएगा ना ही पार्टी में कोई पद दिया जाएगा ।

    रेसकोर्स स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में यह कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ताओं के अतिरिक्त राष्ट्रीय सह चुनाव प्रभारी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खेलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी श्री मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, श्रीमती मीरा रतूड़ी, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान श्री पुष्कर काला, विनोद सुयाल, श्रीमती दीप्ति रावत, देहरादून महापौर श्री सौरभ थपलियाल समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, विधानसभा पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

    कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, संगठन पर्व के इस महत्वपूर्ण चरण में मंडल और जिला अध्यक्षों का चयन होना है। उनके आधार पर तैयार होने वाले मजबूत संगठन के नेतृत्व में ही हम 2027 का विधानसभा समेत सभी चुनावों को जीतना है। हमे आने वाली सभी राजनैतिक चुनौतियों के लिए नई टीम बनानी है। उन्होंने कहा, मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश, डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने दिल्ली चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, में जब भी वहां भाषण देता था तो शुरुआत में राज्य के विकास कार्य एवं उपलब्धियों को सामने रखता था। उस समय मेरा एक ही सवाल जनता से रहता था कि ऐसा क्यों हो पा रहा है तो लोगों का एक सुर में जवाब होता था डबल इंजन सरकार। यही वजह है कि लगातार राज्य दर राज्य डबल इंजन की सरकार को जनता द्वारा प्राथमिकता मिल रही है। उन्होंने प्रदेश में पार्टी के जीत के अभियान का जिक्र करते हुए कहा प्रदेश ने सरकार बदलने का मिथक तोड़कर नई पर परिपाटी बनाते हुए हमें दूसरी बार मौका मिला है। वहीं लोकसभा में लगातार पांचो सीटों पर तीसरी बार और उपचुनाव समेत निकाय चुनाव में भी शानदार जीत हमने हासिल की है।

    जीत का यह अनवरत सिलसिला, डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के साथ मजबूत और सक्रिय संगठन के बूते हुआ है। चूंकि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और उसी क्रम में हमारे यहां संगठन पर्व की प्रक्रिया चल रही है। बूथ इकाई के बाद मंडल अध्यक्ष पार्टी के संगठन की वो ताकत है जो सबसे अधिक जमीन पर रहकर कार्य करते हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि पार्टी के प्रति समर्पित समर्थ कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना। क्योंकि इसी टीम ने 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ सहकारिता, पंचायत सभी चुनावों में शानदार जीत दिलानी है।

    वहीं कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, हमारे पास पीएम मोदी के रूप में दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व और भाजपा के रूप में सबसे बड़ा संगठन है। हमारी डबल इंजन की सरकार केंद्र के साथ राज्य में भी विकास की गाड़ी, तीव्र गति से दौड़ा रही है। हम पीएम मोदी के मुंह से निकले बाबा केदार के उन शब्दों को सार्थक करने में जुटे हैं कि सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। प्रदेश को विकसित बनाने का हमारा यह संकल्प सरकार, संगठन और जन सामान्य सबके योगदान से हो रहा है।

    सीएम ने जोर देते हुए कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश के उत्थान का भी स्वर्णिम काल चल रहा है लिहाजा संगठन पर्व के माध्यम से हमको समर्पित सामर्थ्यवान और समय देने वाले कार्यकर्ताओं की सर्वश्रेष्ठ टीम को तैयार करना है।

    कार्यशाला में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में लोकसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर ने संगठन चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा देश भर में मोदी जी के मार्गदर्शन में हम डबल इंजन सरकारों को बार-बार स्थापित करने में कामयाब हो रहे हैं। जिसमें बहुत बड़ा योगदान है हमारे अतुलनीय कार्यकर्ताओं और बेजोड़ संगठन का। हमारे पास राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है जो अन्य दलों की भांति कभी थकती नहीं है। राज्य में इस अभियान की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमने 15 लाख के सापेक्ष 21 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए हैं, वही सक्रिय कार्यकर्ताओं के लक्ष्य को भी हमने पार किया है।

    चाहर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि संगठन पर्व की यह निरंतरता जारी रहेगी और शेष बचे हुए कार्य को हम शीघ्र पूरा करेंगे। वहीं सबको याद दिलाया कि टीम गठित करते समय सामाजिक, क्षेत्र और वर्ग विशेष के समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाए। क्योंकि आने वाले समय में राजनीति में मातृशक्ति की भागीदारी बनी है लिहाजा उसके लिए अभी से संगठन को भी तैयार होना चाहिए। वही 20 फरवरी तक मंडल और 28 फरवरी तक सभी जिलों में अध्यक्ष के चयन की तारीख बताते हुए, संगठन के हितकर लोगों को आगे लाने का आह्वाहन किया।

    इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की और कहा देशभर के राज्यों में आपके किये ऐतिहासिक और साहसिक कार्यों की चर्चा हो रही है। आज मुख्यमंत्री धामी जहां-जहां जाते हैं उनके प्रवास और प्रयासों का लाभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। मोदी जी ने केंद्र में दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पना के अनुसार जो कार्य श्री राम मंदिर निर्माण और धारा 370 एवं तीन तलाक समाप्त करके किया, वही कार्य उत्तराखंड में धामी जी ने समान नागरिक संहिता लागू कर किया है।

    प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब मंडल और जिलों में ऐसे सक्षम, समर्थ और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम चयन का समय आ गया है, जिनके दम पर हमे 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार उत्तराखंड में बनानी है। लिहाजा हमे सभी सामाजिक, क्षेत्रीय और वर्गों को ध्यान में रखते हुए मजबूत संगठन खड़ा करना है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि फरवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव हो जाए ताकि मार्च मैं होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्षों के निर्वाचन में राज्य की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके।
    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता करने वाले को पद नहीं दिया जाए और ऐसा करने में सिर्फ प्रदेश नेतृत्व ही नहीं आप सभी पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सब की प्राथमिकता सर्वसम्मति से चयन सुनिश्चित करने की होनी चाहिए।

    कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने संगठन पर्व को लेकर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें अच्छे कार्यकर्ता को आगे लाना है जो सबको साथ लेकर चले और पार्टी के प्रति समर्पित हो। वहीं सभी से आग्रह किया कि सभी बूथ इकाइयों की जानकारी शीघ्र सरल ऐप पर डाउनलोड किया जाए। उन्होंने संगठन पर्व को लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी सभी जिला चुनाव अधिकारियों से बारी बारी से ली। वही उन्होंने भी स्पष्ट किया कि टीम के गठन में अनुशासन प्राथमिकता में होना चाहिए ताकि अच्छे संगठनकर्ता तैयार हों। क्योंकि यही टीम होगी, जो आने वाले सभी चुनावों को लीड करेगी।

    संगठन चुनाव के राष्ट्रीय सह चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने कहा, संगठन के ढांचे के लिए उसकी नींव का मजबूत होना बहुत जरूरी है। बूथ अध्यक्ष के बाद मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ही पार्टी की गाड़ी के चालक की तरह होते हैं। लिहाजा उसका योग्य और अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। लिहाजा सभी पर्यवेक्षक अपनी पूरी क्षमता और योग्यता से टीम के लिए नामों का पैनल तैयार करें।

    इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा, आप सबकी मेहनत हमे चुनाव में लगातार मिल रही जीत में देखा जा सकता है। अब यही कोशिश अपने नई टीम तैयार करने में दिखानी है ताकि जीत का यह अनवरत सिलसिला यूं ही चलता रहे जब तक प्रदेश और देश दोनों पूर्ण विकसित न हो जाएं।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि कार्यशाला में आगामी कार्यकर्ताओं को लेकर पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया गया। जिसके क्रम में श्री सुरेश गढ़िया द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम, श्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा संविधान गौरव अभियान, श्री अनिल गोयल द्वारा बजट पर चर्चा, श्री आदित्य कोठारी द्वारा अटल जन्म शताब्दी वर्ष, श्री खिलेंद्र चौधरी द्वारा सहकारिता चुनाव को लेकर अब तक की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखंड

    Related Posts

    गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

    उत्तराखण्ड By hillwani

    धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव

    उत्तराखण्ड By hillwani

    रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

    March 13, 2026

    धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव

    March 13, 2026

    रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

    March 13, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.