Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • 7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
    • थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक
    • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
    • 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
    • चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
    • ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
    • हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात
    • देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
    • आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»भाजपा मुख्यालय धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र पर्व

    भाजपा मुख्यालय धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र पर्व

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

     

    समान कानूनी अधिकार यूसीसी देकर सरकार ने पूरा किया एक और संकल्प: धामी

    देहरादून 26 जनवरी। भाजपा मुख्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीएम धामी ने राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए, पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प में उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ योगदान का आह्वाहन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रध्वज फहराया और वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, आज के दिन लागू संविधान ने प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को सुनिश्चित किया है। हम सभी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। साथ ही, पीएम मोदी द्वारा तय 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में भी हम सभी उत्तराखण्डियों को आहूति देनी है।

    उन्होंने कल से लागू होने वाले यूसीसी का जिक्र करते हुए कहा, प्रदेश की जनता से किया एक और संकल्प हम पूरा करने जा रहे हैं। जो समाज में जाति, धर्म, क्षेत्र लिंग आदि के आधार पर राज्य में कानूनी भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने वाला कानून है। इस इतिहास रचने वाले निर्णय को लागू करने की ताकत देने के लिए उन्होंने राज्य की जनता का आभार एवं अभिनन्दन किया।

    वहीं कल से पार्टी के पक्ष में सामने आ रहे निकाय चुनाव नतीजों को देवतुल्य जनता का आशीर्वाद बताया। अब हम सबको मिलकर चुनावों में किए संकल्पों को धरातल पर उतारना है।

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। वहीं उन्होंने भाजपा को दोहरी खुशी देने वाले निकाय चुनाव परिणामों को विजय दिवस की अनुभूति देने वाला बताया। उन्होंने यूसीसी लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, जिस तरह गंगा यमुना समेत तमाम पावन धाराएं देश के जल जीवन को पनपाने का काम करती है। ठीक उसी तरह देवभूमि का समान नागरिक कानून, गंगोत्री बनकर समूचे राष्ट्र में एकसमान कानून की अवधारणा को स्थापित करेगा।

    ध्वजारोहण के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, राजपुर विधायक श्री खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कुस्तुभानंद जोशी, दायित्वधारी श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती विनोद उनियाल, श्रीमती मीरा रतूड़ी, राजेंद्र नेगी, श्रीमती कमलेश रमन समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखंड

    Related Posts

    7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

    उत्तराखण्ड By hillwani

    थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

    उत्तराखण्ड By hillwani

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    7 मार्च को हरिद्वार आएंगे अमित शाह, प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

    March 6, 2026

    थारू लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

    March 6, 2026

    महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

    March 5, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.