Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
    • होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
    • क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
    • सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ
    • मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी
    • मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स
    • उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया
    • इन्वेस्टर समिट के एमओयू और ग्राउंडिंग पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक
    • धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान ,उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
    • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून 2 जनवरी। भाजपा कल से निकाय चुनावों को लेकर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ सीएम, पूर्व सीएम समेत सांसदों और मंत्रीगणों की सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। वहीं पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में अधिकांश नाम वापिसी पर संतुष्टि जताते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व विधायक ठकराल के अनुरोध पर केंद्रीय नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।

    पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सरकार और संगठन की तरह निकायों में भी युवाओं को तरजीह देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पहले सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी, फिर स्वयं उनको मौका दिया गया और अब देहरादून में श्री सौरभ थपलियाल और हल्द्वानी में श्री गजराज बिष्ट को अवसर दिया। सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नामांकन करने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने बताया कि लगभग शतप्रतिशत ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने नाम वापिस ले लिया है। शेष लोगों को लेकर पार्टी अपने संविधान अनुसार अनुशासनहीनता की कार्यवाही करेगी।, जिसके तहत उन्हें पार्टी से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन्होंने नाम वापिस लिया है, वह बिना शर्त, पार्टी के प्रति उनका सम्मान है। क्योंकि भाजपा एक परिवार है और उनमें नाराजगी होना स्वाभाविक होता है। लेकिन जिस तरह कोई भी पारिवारिक सदस्य अपने सहयोगी का अहित नहीं करता है, ठीक उसी तरह भाजपा परिवार में हुआ है। अब सभी मिलकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे।

    उन्होंने राजकुमार ठुकराल को लेकर पूछे सवाल का ज़बाब देते हुए कहा, वे अभी किसी भी पार्टी से संबध नहीं हैं। इसलिए उन्होंने और उनके भाई ने नामांकन किया। फिलहाल उन्होंने सीएम और स्वयं उनसे मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया है। लिहाजा एक पूर्व विधायक होने के नाते केंद्रीय नेतृत्व ही इस विषय पर निर्णय लेने के लिए सक्षम है। उन्होंने उम्मीद जताई उचित मंच पर चर्चा उपरांत यथाशीघ्र केंद्र द्वारा अवगत करा दिया जाएगा। जहां तक उनके पार्टी को समर्थन की बात है, यह सब पार्टी की जीत को और अधिक शानदार बनाने में सहयोगी होगा।

    भट्ट ने विधायक अरविंद पांडे के बयानों पर कहा कि वे पार्टी के लोकप्रिय विधायक हैं और कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को अवसर दिलाना प्रत्येक की इच्छा रहती है। इस संबंध में उनसे बात हुई है और उन्हें बताया गया है कि ऐसे सभी विषयों को उचित फोरम पर ही उठाया जाए।

    अपने प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करने के कांग्रेसी आरोपी पर उन्होंने पलटवार कर कहा कि पूर्णतया संवैधानिक प्रक्रिया एवं नियमावली के तहत ही सभी नामांकन की जांच हुई है। ऐसे में जो आवेदन नियमों के तहत नहीं पाए गए या त्रुटियां पाई गई हैं उन्हें निरस्त किया गया है जिसमें कुछ एक भाजपा के भी हैं। अब चूंकि निरस्त नामांकनों में बड़ी संख्या कांग्रेस की है तो उनके नेतृत्व को विचार करना चाहिए कि वे क्यों ऐसे अयोग्य एवं अनाधिकृत लोगों को टिकट देते हैं। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस नेतृत्व एवं उनके विधायक आदि सभी अधिकांशतया भ्रष्ट, अपराधिक एवं अक्षम लोगों से घिरे रहते हैं और उन्हें ही टिकट दिलाने की पैरवी करते हैं। यह हम नहीं बल्कि स्वयं उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कैमरे पर कह रहे हैं। लिहाजा संवैधानिक प्रक्रिया पर उंगली उठाने की बजाय उन्हें अपने पार्टी के गिरेबान में झांकना चाहिए।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज नाम वापिसी के बाद कल से पार्टी सभी निकायों में प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके क्रम में सभी शहरी बूथों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सभी निगमों में जनसभाएं और रोड शो के साथ बड़ी नगरपालिकाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयं वे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, श्री विजय बहुगुणा, श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्री तीरथ सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रचार सभाएं में शामिल होंगे। वहीं सभी सांसद, विधायक अपने क्षेत्र के निकायों में प्रचार कार्यक्रमों में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे। हमारी पार्टी में मंत्री, सांसद होने से पहले सभी कार्यकर्ता होते हैं, लिहाजा निकाय चुनावों में भी वे सभी अपनी कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

    Related Posts

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    उत्तराखण्ड By hillwani

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views

    भाजपा प्रत्याशी को कार्यक्रम के दौरान आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

    January 9, 20255,674 Views

    देहरादून उत्तराखंड में फ्यूजी फिल्म सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन

    January 20, 20254,540 Views

    अगली फिल्म की तैयारी…शनाया और अरुषि निशंक के साथ नजर आएंगे विक्रांत, सेट पर पहुंचे सीएम धामी

    January 11, 20253,926 Views
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

    February 4, 2026

    होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत

    February 4, 2026

    क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    February 4, 2026
    Most Popular

    हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम धामी ने उत्तराखंड एवं दिल्ली के मध्य खेले गए फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का किया अवलोकन

    February 5, 202514,076 Views

    मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

    January 11, 20259,055 Views

    चीन में कोरोना के बाद अब HMPV वायरस मचा रहा आतंक, 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    January 6, 20258,868 Views
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.