Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
    • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
    • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
    • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
    • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
    • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
    • लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग  
    • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
    • चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»सालियर चौकी के पास हादसा, गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी-बच्ची घायल

    सालियर चौकी के पास हादसा, गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी-बच्ची घायल

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    सालियर चौकी के पास हादसा, गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी-बच्ची घायल

    युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

    रुड़की में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे एक डंपर ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को एम्स के लिए रेफर किया गया है। साथ ही सात साल की बच्ची को भी हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लंढौरा क्षेत्र के गांव गाधारोना निवासी कय्यूम (28) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, हादसा होने पर लोगों को आता देख चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना सालियर पुलिस चौकी को दी।

    पुलिस ने घायल महिला और बच्ची को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर दिया। उधर, पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

    हाईवे पर आधा घंटे तक लगा जाम

    हादसा होने पर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगता देख पुलिस ने डंपर और बाइक को हाईवे से हटवाकर साइड में कराया। इसके बाद यातायात शुरू कराया।

     

    Accident near dumper coming from wrong direction hits bike injured * Saliyar Chowki wife and daughter young man dies

    Related Posts

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    उत्तराखण्ड By hillwani

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

    March 3, 2026

    उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

    March 3, 2026

    जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

    March 3, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.