उत्तराखंड में आयोजित 38वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आज वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल एवं खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा संयुक्त रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत शिवपुरी में “बीच वॉलीबॉल” के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने राज्य के खेल विभाग द्वारा साइकलिंग, वॉलीबॉल, वॉटर स्पोर्ट्स जैसे खेलों के सफल आयोजन के लिए विभाग की सराहना की तथा संक्षिप्त अवधि में विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई अवस्थापकीय सुविधाओं को दीर्घपयोगी व राष्ट्रीय फलक पर राज्य की पहचान स्थापित करने की दिशा में कारगर बताया। मंत्री सुबोध उनियाल ने दोहराया कि इस खेल प्रतियोगिता के दौरान राज्य में तैयार किया गया आधारभूत ढांचा भविष्य में बड़े खेल आयोजनों के लिए उपयोगी होगा। साथ ही राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों व वातावरण को खेल एवं खिलाड़ियों के अनुकूल रेखांकित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा
- होटल में ठहरी NRI महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टूरिस्ट ग्रुप के साथ आई थी भारत
- क्वानू-मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- सीएम धामी की गुड गवर्नेंस से गांव-गांव पहुँची सरकार, लाखों को मिला सीधा लाभ
- मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को दी मंजूरी
- मदरसा बोर्ड खत्म होने के बाद प्राधिकरण तय करेगा सेलेब्स
- उपनल कर्मियों की वर्षों पुरानी लंबित मांग को सीएम धामी ने पूरा किया
- इन्वेस्टर समिट के एमओयू और ग्राउंडिंग पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक
- धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान ,उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड
- ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Wednesday, February 4

