Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोप में विधायक काऊ के खिलाफ केस दर्ज
    • विधायक काऊ की ओर से भी मुकदमा दर्ज, गनर की तहरीर पर कार्रवाई
    • बिजली बकाया सूची में कैबिनेट मंत्री का नाम, सियासत गरम
    • पीपलकोटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    • मुख्यमंत्री ने अपात्रों की पेंशन बन्द करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने का किया अनुमोदन
    • जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री
    • मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास
    • दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला: मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा का नया अध्याय, 4000 स्कूल होंगे फ्यूचर-रेडी
    • होली पर यात्रियों को राहत, उत्तर रेलवे चलाएगा कई विशेष ट्रेनें
    Sunday, February 22
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोप में विधायक काऊ के खिलाफ केस दर्ज

    शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोप में विधायक काऊ के खिलाफ केस दर्ज

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड क्राइम
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून:

    देहरादून के ननूरखेडा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार दोपहर निदेशक अजय कुमार नौडियाल और उनके समर्थकों ने जमकर मारपीट की। अब इस मामले में निदेशक अजय कुमार नौडियाल की रहतीर पर रायपुर थाने में विधायक उमेश शर्मा काऊ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप हैं कि विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों ने उनके ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया, कमरे को बंद कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर में घटना का पूरा घटनाक्रम विस्तार से दर्ज है, जिसमें महिला कार्मिकों के साथ अभद्रता से लेकर दस्तावेज फाड़ने और फर्नीचर तोड़कर फेंकने तक के आरोप शामिल हैं।

    बिना सूचना के कमरे में घुसकर गाली-गलौज शुरू की तहरीर के अनुसार, दोपहर 12:10 बजे विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशक के कार्यालय में बिना पूर्व सूचना के घुस आए। उस समय निदेशक अपने कार्मिकों के साथ विभागीय पत्रावलियों पर चर्चा कर रहे थे। प्रवेश करते ही विधायक ने कमरे में मौजूद सभी कर्मचारियों को गाली देते हुए बाहर निकलने के लिए कहा। उनके साथ आए लोगों ने कर्मचारियों को धमकी दी कि बाहर न जाने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा। डर के चलते सभी कर्मचारी बाहर चले गए।

    कमरे का दरवाजा बंद कर दिया, फोन छीनने का प्रयास
    कार्मिकों के बाहर निकलते ही समर्थकों को दरवाजा बंद करने के निर्देश दिए गए। तहरीर में कहा गया है कि विधायक के साथ आए लोगों को निदेशक का मोबाइल फोन छीनने के लिए भी कहा गया। इसके बाद निदेशक अकेले कमरे में थे, जबकि समर्थक लगातार गाली-गलौज और धमकी देते रहे। निदेशक ने बताया कि उनसे एक विद्यालय से जुड़े शासन स्तरीय प्रकरण को तुरंत वहीं निस्तारित करने का दबाव बनाया जा रहा था।

    लंबे समय तक कमरे के बाहर जमा रहे कर्मचारी, दरवाजा खोलने की मांग
    गाली-गलौज और शोर-शराबे की आवाज बाहर पहुंची तो बाहर खड़े कार्मिकों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन समर्थक दरवाजा नहीं खोल रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों ने 12:37 बजे 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद कर्मचारियों की जोर-जबरदस्ती के बाद दरवाजा खोला जा सका।

    कमरा खुलते ही हमला और अभद्रता, महिला कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी
    तहरीर के अनुसार, जैसे ही कर्मचारी अंदर आए और बीच-बचाव की कोशिश की, विधायक और समर्थकों ने निदेशक पर हमला कर दिया। बचाव में आए कर्मचारियों को भी पीटा गया। महिला कार्मिकों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप है। इस दौरान न सिर्फ निदेशक बल्कि कई कर्मचारी घायल हो गए।

    दस्तावेज फाड़े, फर्नीचर उठाकर फेंका, कक्ष को उजाड़ा
    तहरीर में कहा गया है कि भीड़ बढ़ती देख समर्थकों ने कार्यालय की पत्रावलियां फाड़ दीं, कुछ कागज साथ ले गए और फर्नीचर उठाकर निदेशक व कर्मचारियों पर फेंक दिया। कमरे से निकलते समय कार्यालय के बोर्ड और गमले भी तोड़ दिए।

    “अगली बार नहीं छोड़ेंगे”—जान से मारने की धमकी

    तहरीर के अनुसार, जाते हुए समर्थकों ने निदेशक को धमकी दी कि “अभी तो बच गया है, अगली बार नहीं छोड़ेंगे।” कर्मचारियों को गोली मारने की धमकियां भी दी गईं। बाहर निकलते ही समर्थक परिसर में नारेबाजी करते रहे।

    “समय पर दरवाजा न खुलता तो मेरी हत्या हो जाती : निदेशक
    निदेशक ने तहरीर में लिखा है कि यदि उनके कर्मचारियों ने दरवाजा नहीं खुलवाया होता, तो वह जान बचाकर बाहर नहीं निकल पाते, क्योंकि समर्थक ईंट आदि भी साथ लाए थे।
    पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की थी मांग
    निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने रायपुर थाना पुलिस से विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज करने, सुसंगत
    धाराओं में कार्रवाई करने और खुद व अपने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की थी। अब इसी दिशा में कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी गई है।

    A case has been filed against MLA Kau for attacking the Director of Education.

    Related Posts

    विधायक काऊ की ओर से भी मुकदमा दर्ज, गनर की तहरीर पर कार्रवाई

    उत्तराखण्ड By hillwani

    बिजली बकाया सूची में कैबिनेट मंत्री का नाम, सियासत गरम

    उत्तराखण्ड By hillwani

    पीपलकोटी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शिक्षा निदेशक पर हमले के आरोप में विधायक काऊ के खिलाफ केस दर्ज

    February 22, 2026

    विधायक काऊ की ओर से भी मुकदमा दर्ज, गनर की तहरीर पर कार्रवाई

    February 22, 2026

    बिजली बकाया सूची में कैबिनेट मंत्री का नाम, सियासत गरम

    February 22, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.