Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
    • ऋषिकेश में पीआईबी की कार्यशाला: 12 साल में केंद्र की विकास योजनाओं और पर्यावरणीय उपलब्धियों पर मंथन
    • घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ
    • मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन, मंदिर समिति (BKTC) को दान किए ₹10 करोड़
    • उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिली नई उड़ान, पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने बनाए नए रिकॉर्ड
    • उत्तराखंड SC-ST छात्रवृत्ति घोटाला: ED ने 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच
    • देहरादून: बैरागीवाला हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
    • प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर
    • पौड़ी को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: अंबेडकर भवन में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, 110 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
    Tuesday, June 16
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»ऋषिकेश में पीआईबी की कार्यशाला: 12 साल में केंद्र की विकास योजनाओं और पर्यावरणीय उपलब्धियों पर मंथन

    ऋषिकेश में पीआईबी की कार्यशाला: 12 साल में केंद्र की विकास योजनाओं और पर्यावरणीय उपलब्धियों पर मंथन

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’*

    – “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला

    – कार्यशाला में पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में केंद्र सरकार की आर्थिक विकास और पर्यावरण विरासत पर केंद्रित योजनाओं पर हुई चर्चा

    – रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के दौरान पर्यावरणीय दृष्टि का रखा गया विशेष ख्याल

    – उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ऋषिकेश के एचओडी (बिज़नेस)  रोहित बडोला ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के निर्देशन में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को पीएम स्वनिधि व रोज़गार से जुडी अन्य योजनाओं के माध्यम से ऋण देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है

    मंगलवार को पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऋषिकेश के रेल विकास निगम सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ऋषिकेश के मेयर शम्भू पासवान। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पासवान ने “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित 5 पुस्तिकाओं का अनावरण भी किया। इन पुस्तिकाओं में विकास भी विरासत भी , राष्ट्र प्रथम ही मन्त्र , राष्ट्र निर्माण ही मिशन , सशक्तिकरण ही सामर्थ्य और लोक सेवा ही संकल्प से सम्बंधित योजनाओं का विस्तृत विवरण किया गया है।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शम्भू पासवान ने बीते 12 वर्षों में भारत सरकार के आर्थिक विकास और पर्यावरण विरासत जैसे विषय पर केंद्रित योजनाओं के बारे में ‘वार्ता’ में मौजदू पत्रकारों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों में बहुत सारी लाभकारी योजनाएं समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है। जिनमें मुख्य रूप से लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान, आवास, किसान योजना प्रदेश के सुगम-दुर्गम इलाके की जनता तक सीधे पहुंच रही हैं। वहीं उत्तराखंड के लिए मुख्य रूप से ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश/कर्णप्रयाग रेल लाईन आदि विकास कार्य आज राज्य के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।

    वहीं रेल विकास निगम ऋषिकेश/कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट के डीजीएम श्री ओमप्रकाश मालगुडी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को दी गई सौगात रेल परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना विकास के रूप में एक मील का पत्थर साबित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि ये रेल प्रोजेक्ट आज अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल प्रोजेक्ट के लिए आबादी और पर्यावरण को बिना प्रभावित किये तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 16 सुरंगों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। जो पांच जिलों से होकर जा रही है। वहीं रेल सुरंगों से प्रभावित होने वाले गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाई गई है।

    वहीं रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए बताया कि हिमालय के अंदर बड़ी विविधता है, उसको ध्यान में रखकर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट का एलाइनमेंट तैयार किया गया है। वहीं पर्यावरणीय दृष्टि से भी प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। जिसके लिए डिजिटल मैप भी बनाया गया है। वहीं उन्होंने महत्वपूर्ण रूप से जानकारी दी कि रेल प्रोजेक्ट के दौरान सुरंगों से निकलने वाले पानी को अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे पर्यावरणीय दृष्टि जल संरक्षण भी किया जा सके।

    उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ऋषिकेश के एचओडी (बिज़नेस) रोहित बडोला ने मीडिया कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं (आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, के माध्यम से आमजन के सशक्तिकरण के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में आज पूरे देश में आम व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होता जा रहा है। जिसके लिए बैंकों के माध्यम से आज हर व्यक्ति के पास स्वरोजगार पहुंचा है। जिसमें स्ट्रीट वेंडर महत्वपूर्ण रूप से अग्रणी है। जिसके लिए सरकारी योजनाओं के चलते हर व्यक्ति तक आर्थिक योजना पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आज पीएम स्वनिधि के माध्यम से ऋण देने का कार्य किया जा रहा है। हर व्यक्ति को डिजिटल बैंकिंग के द्वारा जोड़ा गया है। वहीं अर्बन क्षेत्रों में 7 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है।

    पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून (पीआईबी) के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों और राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे संवाददाताओं के साथ एक मजबूत समन्वय स्थापित करना है। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की सही, सटीक और प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुभवी पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा किए।

    and Environmental Achievements Over the Last 12 Years PIB Workshop in Rishikesh: Deliberation on the Centre's Development Schemes

    Related Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

    उत्तराखण्ड नई दिल्ली By hillwani

    घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन, मंदिर समिति (BKTC) को दान किए ₹10 करोड़

    उत्तराखण्ड धर्म By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

    June 16, 2026

    ऋषिकेश में पीआईबी की कार्यशाला: 12 साल में केंद्र की विकास योजनाओं और पर्यावरणीय उपलब्धियों पर मंथन

    June 16, 2026

    घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO – सीईओ

    June 16, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.