Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति मेले में उमड़ा जनसैलाब, कोदियाबगड़ में दी गई श्रद्धांजलि
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना
    • ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल हेतु नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला
    • मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
    • नीति आयोग में धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग
    • हेलंग के पास बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति मेले में उमड़ा जनसैलाब, कोदियाबगड़ में दी गई श्रद्धांजलि

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति मेले में उमड़ा जनसैलाब, कोदियाबगड़ में दी गई श्रद्धांजलि

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    गैरसैंण।

    पेशावर कांड के महानायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक चेतना के प्रतीक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित वार्षिक मेला इस वर्ष भी उनकी समाधि स्थल कोदियाबगड़ (दूधातोली) में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों के सीमांत क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कोदियाबगड़ बुग्याल, जिसे उत्तराखंड का ‘पामीर’ भी कहा जाता है, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की अंतिम इच्छा से जुड़ा हुआ स्थान है। उनकी इच्छा के अनुरूप यहीं उनकी समाधि स्थापित की गई थी, जहां प्रत्येक वर्ष 12 जून को स्मृति मेले का आयोजन किया जाता है।

    इस वर्ष मेले का विशेष आकर्षण समाधि स्थल पर स्थापित नई प्रतिमा का अनावरण रहा। गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की नवीन प्रतिमा का अनावरण किया तथा तिरंगा ध्वज फहराकर उन्हें नमन किया। इस दौरान विभिन्न गांवों की महिला मंगल दलों ने लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

    नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जीवन साहस, देशभक्ति और सामाजिक सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अन्याय और दमन के विरुद्ध खड़े होकर मानवता और राष्ट्रहित की मिसाल पेश की। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और स्मृति मेला इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

    गौरतलब है कि 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में ब्रिटिश सरकार द्वारा निहत्थे स्वतंत्रता सेनानियों पर गोली चलाने का आदेश दिए जाने पर हवलदार मेजर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अपने साथियों सहित गोली चलाने से इनकार कर दिया था। इस ऐतिहासिक साहसिक निर्णय ने उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के अमर नायकों में शामिल कर दिया। इसके बाद 12 जून 1930 को एबटाबाद मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली गई थी।

    करीब 11 वर्षों तक विभिन्न जेलों में कारावास झेलने के बाद उन्हें 26 सितंबर 1941 को रिहा किया गया। स्वतंत्रता के बाद भी उन्होंने समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1979 में अपने निधन से पूर्व उन्होंने कोदियाबगड़ में अपनी समाधि बनाए जाने की इच्छा व्यक्त की थी।

    दूधातोली क्षेत्र में सदियों से पशुपालकों द्वारा आयोजित इस मेले की परंपरा आज भी जीवित है। हालांकि बदलते समय और पशुपालन में कमी के कारण मेले की रौनक कुछ कम हुई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय लोगों और नगर पंचायत के प्रयासों से इसकी पुरानी पहचान लौटाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों का मानना है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, साहस और जनसेवा के प्रतीक हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह मेला आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।

    Huge crowds thronged the Veer Chandra Singh Garhwali Memorial Fair; tributes were paid at Kodiyabagar.

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति मेले में उमड़ा जनसैलाब, कोदियाबगड़ में दी गई श्रद्धांजलि

    June 13, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान

    June 13, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

    June 13, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.