Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मोदी सरकार के शानदार 12 वर्षों पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
    • डीएम डॉ. आशीष चौहान का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण; परखीं व्यवस्थाएं
    • विजिलेंस का बड़ा एक्शन: चालान रफा-दफा करने के नाम पर 3 हजार घूस लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार
    • उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग: 350 से ज्यादा घटनाएं, सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा खाक
    • सीएम धामी: दिवंगत नागरिकों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए सख्ती: अब ‘फेस रेकग्निशन सिस्टम’ से बंटेगा टेक होम राशन
    • शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन; कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
    • कुमाऊँ को मिला हाईटेक मीडिया सेंटर, 6.75 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ
    • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
    • प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए: मुख्य सचिव
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»मोदी सरकार के शानदार 12 वर्षों पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

    मोदी सरकार के शानदार 12 वर्षों पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देश
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *मोदी सरकार के शानदार 12 वर्षों पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा!*

    *मोदी सरकार के 12 वर्ष, विकसित भारत निर्माण का स्वर्णिम युग : भट्ट*

    *प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प से मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचेंगी घर घर : भट्ट*

    *12 वर्ष की उपलब्धियां लेकर सीएम, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी जनता के बीच जायेंगे!*

    देहरादून  भाजपा, केंद्र में मोदी सरकार के सफल और शानदार 12 साल पूरे होने पर देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। जिसके तहत ‘बारह साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ संदेश को लेकर मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी प्रदेश में जन जन के बीच पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को विकसित भारत निर्माण का स्वर्णिम युग बताते हुए, घर घर इन उपलब्धियों पहुंचाने का आग्रह किया।

    इस राष्ट्रव्यापी अभियान एवं अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार के नेतृत्व में आज प्रदेश पदाधिकारी वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि 7 जून को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा गठबन्धन सरकार के सफल और शानदार 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। देश के इस युग प्रवर्तक कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर जनता से संवाद हेतु निर्धारित राष्ट्रीय अभियान को प्रदेश में 7 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा। जिसकी तैयारी के संदर्भ में आज हुई महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए बड़े गर्व की बात है कि उनके नेता ने देश में लगातार सबसे लंबे समय निर्वाचित प्रधानमंत्री बन सरकार चलाने का रिकॉर्ड बनाया हैं मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के ये 12 साल विकास, जनकल्याण और सुशासन के पथ पर विकसित भारत निर्माण की गाथा लिखने वाले हैं। लिहाजा देशभर में संचालित होने वाले इस अभियान के संदेश को हमें प्रगति पथ यात्रा और विकसित भारत संकल्प कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य में घर घर, गांव गांव पहुँचाना है। जिसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्य मंत्री, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को सहभागिता सुनिश्चित करवानी है। इसके तहत ‘प्रगति पथ यात्रा’ में कार्यान्वित प्रमुख अवसंरचना और उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं स्थलों का दौरा करने और जिलावार विकसित भारत संकल्प सम्मेलन से विकास आयामों पर चर्चा को आगे बढ़ाना है। चूंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के हितों को लाभ पहुंचाना, महिलाओं का सशक्त सशक्तिकरण और देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियां रही हैं। हमे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए के पिछले 12 वर्षों के शासन को ‘विश्वास, विकास और जन कल्याण’ से चिह्नित करते हुए जनता के मध्य पहुंचाना है।

    बैठक में अभियान रूपरेखा की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुशार सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के भीतर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र और विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में शामिल होगा। 8 जून से 14 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पार्टी द्वारा चिन्हित समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी बड़ी हस्तियों से को विभिन्न क्षेत्रों की कम से कम 500 प्रमुख हस्तियों से मिलकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण पर चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में 12 से 20 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाये जायेंगे। जिनमें आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और वीबी-जी-राम योजना के लिए पंजीकरण और अन्य जानकारियां दी जाएंगी। इसी दौरान जिला स्तरीय तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, लाभार्थी एवं अन्य कार्यक्रम शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें विशेषज्ञों और अभ्यासकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और व्याख्यान दिए जाएंगे। यह अभियान 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने के साथ सम्पन्न होगा। उन्होंने इससे पहले, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता वृक्षारोपण करेगा।

    बैठक के उपरांत चौहान ने बताया कि अभियान की शुरुआत में 8 जून से 12 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रमों के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होंगी। जिसके क्रम में राष्ट्रीय स्तर के बाद, राज्य में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलों में अन्य वरिष्ठ नेता मीडिया के माध्यम से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां को साझा करेंगे।

     

    प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक  अनिल गोयल के संचालन में इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार  तरुण बंसल  दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष समेत अभियान से जुड़ी प्रदेश टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

     

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखंड

    BJP to launch nationwide public relations campaign on 12 glorious years of Modi government

    Related Posts

    डीएम डॉ. आशीष चौहान का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण; परखीं व्यवस्थाएं

    उत्तराखण्ड By hillwani

    विजिलेंस का बड़ा एक्शन: चालान रफा-दफा करने के नाम पर 3 हजार घूस लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग: 350 से ज्यादा घटनाएं, सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा खाक

    उत्तराखण्ड By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मोदी सरकार के शानदार 12 वर्षों पर राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

    May 26, 2026

    डीएम डॉ. आशीष चौहान का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण; परखीं व्यवस्थाएं

    May 26, 2026

    विजिलेंस का बड़ा एक्शन: चालान रफा-दफा करने के नाम पर 3 हजार घूस लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

    May 26, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.