Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पेयजल निगम में भ्रष्टाचार, इंजीनियर पर FIR के आदेश
    • उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर
    • केदारनाथ : रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेबकतरा गैंग गिरफ्तार
    • BKTC में स्थायी CEO की नियुक्ति, सोहन सिंह को जिम्मेदारी
    • हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर CM धामी से अहम बैठक
    • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से CM ने लिया संदेश
    • विजन 2047 पर IIT रुड़की का रोडमैप, 61 करोड़ रोजगार का लक्ष्य
    • चारधाम यात्रा शुरू, केदारनाथ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    • उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ
    • रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ

    उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    *उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ*

    • राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ
    • विकास योजनाओं के लिए सुदृढ़ आधार तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    • नागरिकों की सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 उपलब्ध

    उत्तराखंड राज्य में शनिवार से भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूर्ण निष्ठा, उद्देश्यपूर्ण भाव एवं उत्साह के साथ घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करने में जुट गए हैं।

    इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन एवं मकान का सूचीकरण करते हुए उनमें निवास कर रहे परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा राज्य के समग्र विकास हेतु योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधार प्रदान करेगा।

    राज्य के विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों में जनगणना कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो चुका है। अल्मोड़ा जनपद के कंखोला (हवालबाग) क्षेत्र में सुपरवाइजर श्री तारा दत्त भट्ट एवं प्रगणक भगवत सिंह बगड़वाल द्वारा जनगणना कार्य किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मेश्वर वार्ड, नगर निगम अल्मोड़ा में प्रगणक श्री दीपक सिंह ने भवन स्वामी श्रीमती विद्या कर्नाटक के यहाँ जनगणना कार्य संपादित किया।

    जनपद रुद्रप्रयाग, तहसील प्रतापनगर के सुदूरवर्ती गांव गोदड़ी में भी टीम द्वारा उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य प्रारंभ किया गया। तहसील खटीमा में भी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर भवन चिन्हांकन एवं गणना कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया जा रहा है।

    राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक टीमें क्षेत्र में पहुँचकर जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनगणना कार्य को आगे बढ़ा रही हैं।
    जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु उत्तराखंड राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 1855 संचालित की जा रही है। यह हेल्पलाइन आम नागरिकों की शंकाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इसकी सेवाएं सोमवार से शुक्रवार, प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

    प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सहयोग प्रदान करें तथा सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

    First phase of Census 2027 'House Listing Operation' launched in Uttarakhand

    Related Posts

    पेयजल निगम में भ्रष्टाचार, इंजीनियर पर FIR के आदेश

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    उत्तराखण्ड शिक्षा By hillwani

    केदारनाथ : रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेबकतरा गैंग गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम पर्यटन By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पेयजल निगम में भ्रष्टाचार, इंजीनियर पर FIR के आदेश

    April 26, 2026

    उत्तराखंड बोर्ड का बड़ा फैसला, असफल छात्रों को 3 अवसर

    April 26, 2026

    केदारनाथ : रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेबकतरा गैंग गिरफ्तार

    April 26, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.