Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महिला आरक्षण पर भाजपा पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत, कहा—सरकार की मंशा साफ नहीं
    • केदारनाथ में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, 2 जब्त
    • भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
    • प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
    • यूएसडीएमए दौरे पर हिमाचल के अधिकारी, साझा होंगे अनुभव
    • वन संसाधन प्रबंधन को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा
    • CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश
    • चारधाम मार्ग पर स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने की तैयारी तेज
    • गढ़वाल विश्वविद्यालय में सूर्य देवभूमि चैलेंज का समापन, CM धामी शामिल
    • तुंगनाथ की डोली रवाना, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती

    प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून। 

    प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल ने ऊर्जा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। महज 12 दिनों के भीतर बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि उपलब्धता केवल 2.3 करोड़ यूनिट है। इस भारी अंतर के चलते प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है और कई क्षेत्रों में कटौती शुरू कर दी गई है।

    ऊर्जा विभाग के अनुसार, एक मार्च को जहां बिजली की मांग 3.8 करोड़ यूनिट थी, वहीं अब यह बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट हो गई। इसके मुकाबले यूजेवीएनएल से केवल 90 लाख यूनिट और केंद्रीय पूल से 1.3 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही है। कुल मिलाकर आपूर्ति 2.3 करोड़ यूनिट ही हो पा रही है, जिससे यूपीसीएल को बाजार से करीब 70 लाख यूनिट बिजली खरीदनी पड़ रही है।

    ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में कटौती

    बिजली की कमी का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में रोजाना करीब 2 से 2.5 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। छोटे कस्बों में 1 से 1.5 घंटे और फैक्ट्रियों में भी लगभग 2 घंटे की कटौती लागू की गई है। इससे आम जनता के साथ-साथ उद्योगों पर भी असर पड़ रहा है।

    बाजार में महंगी बिजली, 10 रुपये यूनिट भी मुश्किल

    यूपीसीएल प्रबंधन के अनुसार, बाजार में बिजली की भारी किल्लत है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी 10 रुपये प्रति यूनिट के दाम पर पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे संकट और गहरा गया है।

    गैस संकट से उत्पादन ठप

    अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासतौर पर इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर गैस आधारित पावर प्लांट्स पर पड़ा है। काशीपुर स्थित 214 मेगावाट क्षमता वाला श्रावंती (गामा कंपनी) प्लांट गैस की कमी के कारण बंद पड़ा है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि यदि महंगी गैस से उत्पादन शुरू भी किया गया, तो बिजली की लागत 10 रुपये प्रति यूनिट से अधिक पहुंच सकती है।

    पीपीए में भी अड़चन

    यूपीसीएल द्वारा 500 मेगावाट बिजली खरीद के लिए किया गया पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) भी पूरी तरह सफल नहीं हो पाया। इसमें से 350 मेगावाट बिजली तकनीकी कारणों से नहीं मिल सकी, जबकि शेष 150 मेगावाट पर नियामक आयोग ने फिलहाल रोक लगा दी है। अब इसके लिए नई अनुमति लेनी होगी।

    बढ़ती गर्मी, सीमित उत्पादन, महंगी बाजार दरें और गैस संकट—इन सभी कारणों ने मिलकर प्रदेश को बिजली संकट की ओर धकेल दिया है। यदि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में कटौती और बढ़ सकती है।

    Power crisis in the state power cuts in many areas

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर भाजपा पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत, कहा—सरकार की मंशा साफ नहीं

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    केदारनाथ में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, 2 जब्त

    उत्तराखण्ड पर्यटन By hillwani

    भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महिला आरक्षण पर भाजपा पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत, कहा—सरकार की मंशा साफ नहीं

    April 21, 2026

    केदारनाथ में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, 2 जब्त

    April 21, 2026

    भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    April 21, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.