Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चारधाम पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए सख्त नियम लागू
    • सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
    • एक्सप्रेस-वे ने भरा डिजिटल प्रगति की यात्रा में जोश
    • सोशल मीडिया वीडियो पर एक्शन, सरकार ने दिए जांच के निर्देश
    • अंबेडकर जयंती पर BJP कार्यालय में कार्यक्रम, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री
    • ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
    • किच्छा एम्स सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण, 85% काम पूरा
    • हल्द्वानी में नशीली दवाओं पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सीज
    • तेल कंपनियों को निर्देश—चारधाम में गैस सप्लाई रहे निर्बाध
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू

    उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड शिक्षा
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    देहरादून:

    उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. प्रदेश में जल्द ही 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू किए जाएंगे. स्विफ्ट स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया है.

    उत्तराखंड में 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू किए जाएंगेय. जिसके लिए शिक्षा विभाग और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ है. इन स्कूलों में डिजिटल तकनीक आधारित शिक्षा दी जाएगी. सीएसआर फंड के तहत 1000 लैपटॉप छात्रों को वितरित होंगे. पौड़ी, चंपावत, देहरादून और हरिद्वार के 50 स्कूल चयनित किए गए हैं. सरकार का उद्देश्य नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है.

    इस साझेदारी के माध्यम से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने का अवसर मिलेगा. विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. स्विफ्ट स्कूल इसी दिशा में एक अभिनव पहल है, जो शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होगी.

    उन्होंने बताया कि स्विफ्ट स्कूल एक एकीकृत विद्यालय परिवर्तन मॉडल है. इसमें कक्षाओं में डिजिटल उपकरणों का उपयोग, personalize लर्निंग और शिक्षकों को डेटा आधारित सहायता प्रदान की जाएगी. इस मॉडल के तहत प्रत्येक छात्र की सीखने की क्षमता और स्तर के अनुसार शिक्षा दी जाएगी. जिससे उनकी शैक्षणिक कमजोरियों को समय रहते पहचाना जा सके और उन्हें आवश्यक सहयोग मिल सके.

    इस परियोजना के तहत कॉन्वजीनियस फाउंडेशन, अमेजन वेब सर्विस के सहयोग से प्रदेश के छात्रों को 1000 लैपटॉप वितरित करेगा. यह पहल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से संचालित की जाएगी. लैपटॉप मिलने से छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करने में मदद मिलेगी. वे नई तकनीकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे.

    स्विफ्ट स्कूल के संचालन के लिए प्रदेशभर में 50 विद्यालयों का चयन कर लिया गया है. इनमें पौड़ी और चम्पावत जिलों के 19-19 स्कूल शामिल हैं. देहरादून और हरिद्वार जिलों के 6-6 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है. इन स्कूलों में जल्द ही डिजिटल अवसंरचना विकसित कर उन्हें पूरी तरह तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा.

    विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि चयनित स्कूलों में स्विफ्ट स्कूल की स्थापना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए. जिससे छात्रों को जल्द से जल्द इस योजना का लाभ मिल सके. सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अधिक से अधिक छात्र आधुनिक तकनीक से लैस शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बनें. उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आगे बढ़ने का अवसर मिले.

    50 Swift schools as a major education reform initiative Uttarakhand launches

    Related Posts

    चारधाम पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए सख्त नियम लागू

    उत्तराखण्ड पर्यटन By hillwani

    सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    एक्सप्रेस-वे ने भरा डिजिटल प्रगति की यात्रा में जोश

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    चारधाम पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए सख्त नियम लागू

    April 17, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चारधाम पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए सख्त नियम लागू

    April 17, 2026

    सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी

    April 17, 2026

    एक्सप्रेस-वे ने भरा डिजिटल प्रगति की यात्रा में जोश

    April 17, 2026
    Most Popular

    चारधाम पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए सख्त नियम लागू

    April 17, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.