Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना शुरू, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना से शुभारंभ
    • स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, बुक सेलर्स पर छापे के बाद अब स्कूलों की बारी
    • मसूरी में गैस सिलेंडर संकट पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी
    • पेंशन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
    • ऐतिहासिक क्षण: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ
    • ध्रुव रौतेला बने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सचिवालय में संभाला पदभार
    • पीपलकोटी-जोशीमठ मार्ग पर सुविधाओं के अभाव की खबरें निराधार, जिलाधिकारी ने किया खंडन
    • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में हादसा, सुरंग में मिट्टी धंसी
    • चारधाम यात्रा की तैयारी तेज, 100 बसों का बेड़ा तैयार
    Wednesday, April 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»मसूरी में गैस सिलेंडर संकट पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

    मसूरी में गैस सिलेंडर संकट पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    मसूरी:

     पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों गैस सिलेंडरों की किल्लत ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है. चाय की दुकानों से लेकर ढाबों और होम-स्टे संचालकों तक हर कोई व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए भटक रहा है. इस बीच मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने इंडेन गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान कर दिया है.

    माल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एजेंसी छोटे व्यापारियों को व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रही, जिससे उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों का वितरण पारदर्शी नहीं है और “रसूखदारों” को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि जरूरतमंद छोटे व्यापारी खाली हाथ लौट रहे हैं.

    छोटे कारोबारियों पर दोहरी मार: रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी के ढाबे, हलवाई, चाय विक्रेता और होम-स्टे संचालक जैसे छोटे व्यवसायी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद गैस की अनुपलब्धता के कारण उनका काम ठप पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कई व्यापारियों को एक भी व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिला, जबकि कुछ लोगों को बिना स्पष्ट रिकॉर्ड के बार-बार सिलेंडर दिए जा रहे हैं.

    घरेलू उपभोक्ता भी परेशान: मामला केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है. घरेलू गैस उपभोक्ता भी इस संकट से जूझ रहे हैं. आरोप है कि न तो समय पर सिलेंडर मिल रहे हैं और न ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे आम लोग भी परेशानी में हैं.

    एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप: एसोसिएशन ने इंडेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता का अभाव है. यह भी आरोप लगाया गया कि एजेंसी के प्रबंधक फोन तक नहीं उठाते, जिससे शिकायत दर्ज कराना भी मुश्किल हो गया है.

    आंदोलन की चेतावनी: व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 9 अप्रैल को इंडेन गैस एजेंसी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा. इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर मसूरी से देहरादून तक मार्च निकाला जाएगा.

    threaten agitation Traders in Mussoorie angry over gas cylinder crisis

    Related Posts

    उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना शुरू, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना से शुभारंभ

    उत्तराखण्ड By hillwani

    स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, बुक सेलर्स पर छापे के बाद अब स्कूलों की बारी

    उत्तराखण्ड शिक्षा By hillwani

    पेंशन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना शुरू, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना से शुभारंभ

    April 8, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना शुरू, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना से शुभारंभ

    April 8, 2026

    स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, बुक सेलर्स पर छापे के बाद अब स्कूलों की बारी

    April 8, 2026

    मसूरी में गैस सिलेंडर संकट पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

    April 8, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना शुरू, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना से शुभारंभ

    April 8, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.