Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान
    • पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी
    • कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
    • 125 किमी लंबी आरवीएनएल रेल लाइन परियोजना का जायजा लेने ऋषिकेश पहुँचा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल
    • ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, योग को बताया आत्मिक संतुलन का विज्ञान
    • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
    • किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़
    • खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर,सरकार की योजना से 92 युवाओं को विदेशों में मिली है नौकरी
    • गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
    • धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
    Saturday, March 14
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

    कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    कोओआईटीसी सेवॉय होटल में चल रही भव्य रस्में, संगीत-कॉकटेल नाइट के बाद आज सात फेरे; मेहमानों के लिए खास पहाड़ी मेन्यू

    मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी स्थित ऐतिहासिक आईटीसी सेवॉय होटल में कुलदीप और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह की शाही शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। इस रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी हैं।

    धोनी और सितारों का जमावड़ा

    शादी में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंचे हैं। कुलदीप के करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “भाई की शादी है, तो फुल डांस तो होगा ही।”

    इसके अलावा मशहूर गायक कैलाश खेर, अभिनेता कुणाल कपूर और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्य विवाह समारोह में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की भी उम्मीद है।

    संगीत और कॉकटेल नाइट में धमाल

    शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 12 मार्च से हो चुकी है। शुक्रवार सुबह होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म पूरी हुई, जिसमें कुलदीप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करते नजर आए। इसके बाद शाम को ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी आयोजित की जा रही है।

    मेहमानों के लिए खास पहाड़ी मेन्यू

    शाही शादी में मेहमानों के लिए खास पहाड़ी व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। मेन्यू में उत्तराखंड की पारंपरिक डिशेज को खास जगह दी गई है। इसमें मडुवा की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, फाणु और कंडाली का साग शामिल है। कंडाली का साग बिच्छू घास की पत्तियों से बनाया जाता है और इसे बेहद पौष्टिक माना जाता है। इसके साथ मेहमानों को पहाड़ी रायता और भांग की चटनी भी परोसी जाएगी।

    मिठाई में झंगोरा की खीर

    मिठाई में खास तौर पर झंगोरा की खीर परोसी जाएगी, जो पहाड़ी मिलेट से बनने वाली पारंपरिक मिठाई है और अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है।

    प्लेटिनम-गोल्ड मेन्यू और प्रीमियम बार

    रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल की ओर से मेहमानों के लिए प्लैटिनम और गोल्ड नाम से दो स्पेशल मेन्यू भी तैयार किए गए हैं। इनमें पहाड़ी व्यंजनों के साथ कानपुर की प्रसिद्ध डिशेज भी शामिल की गई हैं। शाकाहारी और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है।

    बार मेन्यू में मेहमानों के लिए प्रीमियम शैंपेन, स्कॉच और वोडका के साथ-साथ इटैलियन और फ्रेंच वाइन भी रखी गई हैं, ताकि मेहमानों को शाही अंदाज में मेहमाननवाजी का अनुभव मिल सके।

    बचपन की दोस्ती बनी जीवनसाथी

    कुलदीप यादव और वंशिका सिंह दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। उनकी दोस्ती कई साल पहले शुरू हुई थी, जो समय के साथ गहरी होती चली गई और आखिरकार यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

    वंशिका का जन्म और पालन-पोषण कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ है। हायर एजुकेशन पूरी करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रही हैं। अब वर्षों पुरानी दोस्ती और प्यार के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    आज सात फेरे लेंगे कुलदीप-वंशिका

    आज शाम कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। मसूरी की खूबसूरत वादियों में हो रही यह शाही शादी क्रिकेट और बॉलीवुड की चमक से और भी खास बन गई है।

    cricket and Bollywood stars gather Kuldeep Yadav's royal wedding in Mussoorie today

    Related Posts

    उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani

    पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी

    उत्तराखण्ड By hillwani

    125 किमी लंबी आरवीएनएल रेल लाइन परियोजना का जायजा लेने ऋषिकेश पहुँचा ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल

    उत्तराखण्ड राज्य समाचार By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025

    भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान

    March 14, 2026

    पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी

    March 14, 2026

    कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

    March 14, 2026
    Most Popular

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.