उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। आज बेटियों की बदौलत उत्तराखंड पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अब तक 14 स्वर्ण पदक सहित 62 पदक जीत का इतिहास रच डाला है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने शनिवार को देवभूमि पर सोने की बारिश करी, राष्ट्रीय खेलों के पदक तालिका में शुक्रवार को उत्तराखंड 11वां स्थान पर था जो शनिवार को पांच स्वर्ण पदक जीतने के बाद छठे पायदान पर पहुंच गया है। राज्य ने अब तक 14 स्वर्ण 22 रजत और 26 कांस्य पदक जीत 62 पदक जीते हैं। स्वर्ण पदकों में सबसे अधिक पांच पदक मॉडर्न पेंटाथलान में मिले हैं। दूसरे नंबर पर बॉक्सिंग में राज्य के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है जिसमें राज्य को तीन स्वर्ण दो रजत पदक मिले हैं। इसके अलावा वुशु, ताइक्वांडो, योगासन कैनोइंग , कयाकिंग और लॉन्ग बॉल में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
- चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा
- मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण
- संस्कृति, तकनीक और फिटनेस का संगम बना योगी-धामी का यमकेश्वर दौरा
- पशुपालकों और मत्स्य पालकों से सीएम धामी का संवाद, फिशरीज वैन को दिखाई हरी झंडी
- सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक: धामी
- मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग
- पर्यावरण संतुलन के साथ विकसित होंगे ग्लोबल डेस्टिनेशन
- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
- मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
Saturday, May 9

