Close Menu
https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार
    • चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा
    • मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण
    • संस्कृति, तकनीक और फिटनेस का संगम बना योगी-धामी का यमकेश्वर दौरा
    • पशुपालकों और मत्स्य पालकों से सीएम धामी का संवाद, फिशरीज वैन को दिखाई हरी झंडी
    • सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक: धामी
    • मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग
    • पर्यावरण संतुलन के साथ विकसित होंगे ग्लोबल डेस्टिनेशन
    • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन
    • मसूरी में फर्जी वीआईपी कल्चर पर पुलिस की कार्रवाई, हूटर-बत्ती लगी लग्जरी कार सीज
    Friday, May 8
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    • होम
    • उत्तराखण्ड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथोरागढ़
      • पौड़ी-गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • देहरादून
    • राज्य समाचार
    • देश
    • विदेश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • क्राइम
    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube
    https://hillwani.in/https://hillwani.in/
    Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा मे जश्न, धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे

    दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा मे जश्न, धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे

    hillwaniBy hillwani उत्तराखण्ड देहरादून राज्य समाचार
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को जलेबी खिलाकर मनाया जीत का जश्न ।

    देहरादून 8 फरवरी। दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया।

    इस अवसर पर सीएम श्री पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा।भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र किए सभी वादों को पूरा करेगी।

    पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत
    कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।

    वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं। दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया।
    क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला , यमुना सफाई का घोटाला , शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया। वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं देश में जहां जहां डबल इंजन की सरकार हैं वहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उतराखंड इसका उदाहरण है जहाँ पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य विकास की नई इबाराते लिख रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को राज्यों में चुना जा रहा है। हरियाणा हो, महाराष्ट्र और 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार को वापिस लौटी है और इन राज्यों मे विकास निश्चित है। इस दौरान दिल्ली में जो भी सरकार रही उसने जनता को छलने का काम किया और देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का पाप किया। दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाई है और अब डबल इंजन की सरकार, डबल गति से काम करेगी। यहां जो भी भारत सरकार की रुकी हुई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसमे जल जीवन मिशन योजना , आयुष्मान भारत योजना या ऐसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जो दिल्ली के लोगों के तेजी से विकास और कल्याण के लिए आवश्यक थी, उन्हें लेकर आएगी।
    उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के हमारे संकल्प पत्र को है पार्टी की आने वाली सरकार शतप्रतिशत पूरा करेगी।

    धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणदायी नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी की नीतियों और आने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी दी थी। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

    वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है। अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक श्री विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कस्तूभानंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान समेत सरकार में दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मनवीर सिंह चौहान
    प्रदेश मीडिया प्रभारी
    भाजपा, उत्तराखंड

    Related Posts

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

    उत्तराखण्ड By hillwani

    चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा

    उत्तराखण्ड क्राइम By hillwani

    मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

    उत्तराखण्ड पर्यटन स्वास्थ्य By hillwani
    Leave A Reply Cancel Reply

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • WhatsApp
    Demo
    Top Posts

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

    May 8, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025

    सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

    January 2, 2025

    उत्तराखंड के फेमस इंटरनेशनल फुटबाल कोच विरेन्द्र सिंह रावत से बने डॉ विरेन्द्र सिंह रावत – वर्ष 2024 उपलब्धियों से भरा रहा

    January 2, 2025

    देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 से कांग्रेस टिकट के इच्छुक परितोष सिंह ने पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया

    January 2, 2025
    Follow Us
    Weather
    Live Cricket
    Live Cricket Scores
    About Hillwani

    Hillwani is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.
    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@hillwani.in

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

    May 8, 2026

    चंपावत केस में दुष्कर्म प्रकरण निकला सुनियोजित षड्यंत्र? पुलिस जांच में बड़ा दावा

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

    May 8, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

    May 8, 2026

    अतिरिक्त कार्यों का कोई एक्सक्यूज नहीं, अपनी कोर्ट में समय देकर भू कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटाराः डीएम 

    January 1, 2025

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

    January 1, 2025
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    • होम
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © Copyright 2025 Hillwani All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.