मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काठगोदाम, नैनीताल में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों के संबंध में स्थल निरीक्षण किया, साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न राज्यों से पधारे हजारों खिलाड़ी देव भूमि की संस्कृति से भी परिचित हो रहे हैं, इसके दृष्टिगत समापन समारोह में स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने, ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और ग्रीन गेम्स की थीम का अनुसरण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
- उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
- जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
- अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
- पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
- हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि
- लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग
- मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
- चोरी की स्कूटी पर दून में बेखौफ घूमता रहा चोर
Wednesday, March 4

